सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना फायदेमंद क्यों होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें | why warm water is best as morning drink according to ayurveda in hindi

[ad_1]

Why Warm Water Is Best As Morning Drink: कई लोगों को सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। किन यह आदत पाचन संबंधित समस्याओं की वजह बन सकती है। इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। अगर आप सादे पानी के बजाय गर्म या गुनगुना पानी पीते हैं, तो आपको ज्यादा फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद की मानें तो, सुबह उठकर गुनगुना पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन निकल जाते हैं और बॉडी क्लीन होती है। खाली पेट अगर आप सबसे पहले गर्म पानी लेते हैं, तो इससे सेहत को भी कई फायदे होते हैं। इस बारे में जानकारी शेयर करते हुए आयुर्वेदिक डॉ वरालक्ष्मी यनमंद्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये लेख के माध्यम से जानें इस बारे में। 

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना क्यों फायदेमंद होता है? 

गुनगुना पानी सुबह खाली पेट पीना इसलिए फायदेमंद है, क्योंकि इससे टॉक्सिन शरीर से बाहर आते हैं। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट साफ होने में मदद मिलती है। सुबह उठकर गर्म पानी पीने से कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इससे बॉडी हाइड्रेट होती है और बॉडी को क्लीन रखने में मदद करती है। इससे शरीर में आहार रस बढ़ता है, जो डायजेस्टिव ट्रैक्ट के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट है। 

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं काला नमक, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

दिनभर गुनगुने पानी का सेवन करना कैसे फायदेमंद है? Benefits of Drinking Warm Water

आसानी से पचता है

गुनगुना पानी पचने में आसान होता है। यह बॉडी टिशु में जाकर सोख लिया जाता है। साथ ही, बॉडी से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है। 

तापमान कम करता है

बुखार या खांसी-जुकाम में गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है। इससे शरीर का तापमान कम होता है और शरीर को आराम मिलता है। 

वेट लॉस में मदद मिलती है

दिनभर गुनगुना पानी पीते रहने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। इससे आपको हल्का महसूस होगा और आप एक्टिव रहेंगे। इससे शरीर से कफ निकलता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- सुबह उठ कर आप भी पीते हैं गर्म पानी? जान लें इसके गंभीर नुकसान

गुनगुने पानी का सेवन किन-किन तरीकों से करना चाहिए? 

  • सुबह उठकर अगर आप गुनगुना पानी पीते हैं, तो इससे आपकी पाचन अग्नि तेज होगी। इससे पेट साफ होगा और पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक होंगी। 
  • दिनभर थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और बॉडी एक्टिव रहती है। 
  • सोने से पहले गर्म पानी पीने से जीभ पर जमी सफेद परत हटती है। 
  • अगर आपको खांसी-जुकाम या सांस से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो आप गर्म पानी पीकर सो सकते हैं। 
  • अगर आपने कुछ ऑयली चीजें खाई हैं, तो खाने के बाद गर्म पानी पीने से फैट्स पचाने में मदद मिलती है। 
  • जिन लोगों के शरीर की प्रकृति गर्म है या जो पित्त प्रकृति वाले लोग हैं, उन्हें पानी में मिश्री डालकर पीनी चाहिए। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और बॉडी एक्टिव रहती है। 
  • अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो आपको किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।



[ad_2]

Source link

Exit mobile version