वेटलॉस रूटीन के लिए एक्सरसाइज़,- Weight loss routine ke liye exercise


महिलाएं वेटगेन से निपटने के लिए घरेलू नुस्खे और अनेक प्रकार की फैंसी डाइट फॉलो करती है। मगर वर्कआउट की कमी के चलते शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैलोरीज़ ज्यों की त्यों बनी रहती है। ऐसे में कुछ आसान एक्सरसाइज़ को अपने रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए।

शरीर में कई कारणों से मोटापा तेज़ी से बढ़ने लगता है। कभी हार्मोन असंतुलन, तो कभी वर्कआउट की कमी के चलते महिलाओं को वेटगेन (weight gain) का सामना करना पड़ता है। महिलाएं इससे निपटने के लिए घरेलू नुस्खे और अनेक प्रकार की फैंसी डाइट फॉलो करती है। मगर वर्कआउट (workout) की कमी के चलते शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैलोरीज़ ज्यों की त्यों बनी रहती है। ऐसे में मोटापे की शिकार (Exercise for Obese women) महिलाओं को निराश होने की जगह इन आसान एक्सरसाइज़ को अपने रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। जानते हैं मोटापे को कम करने के लिए किन एक्सरसाइज़ से करनी चाहिए महिलाओं को वर्कआउट की शुरूआत (Weight loss exercise for overweight)।

अमेरिकन जर्नल ऑफ लाइफस्टाइल मेडिसिन के अनुसार वे लोग जो नियमित रूप से व्यायाम करते है और एक्टिव रहते हैं, उनमें क्रॉनिक डिज़ीज़ (chronic disease) पनपने का खतरा कम होता है। अधिकतर सिडेंटरी लाइफस्टाइल फॉलो करने वाले लोगों में ओबेसिटी का खतरा (Risk of obesity) बना रहता है। सेंटर ऑफ डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार सप्ताह में 150 मिनट मॉडरेट इंटेसिटी एक्सरसाइज़ (moderate intensity exercise) करने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

इस बारे में फिटनेस एक्सपर्ट पूजा मलिक बताती हैं कि शरीर में जमा अतिरिक्त फैट (tips to reduce extra fat) को कम करने के लिए शुरूआत लो इंपेक्ट एक्सरसाइज़ (Low impact exercise) से की जानी चाहिए। इसके अलावा वर्कआउट को नियमित बनाए रखना ज़रूरी है। इससे शरीर में जमा फैट्स को बर्न किया जा सकता है। दिनभर 30 मिनट एक्सरसाइज़ के लिए अवश्य निकालें। वॉकिंग और मार्चिंग से वॉर्मअप (benefits of warmup) करने के बाद एक्सरसाइज़ करें। इससे शरीर में थकान महसूस नहीं होती है और शरीर दिनभर एक्टिव बना रहता है।

Motape ke karan
ओवरवेट महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन बढ़ जाता है, जिसके चलते मोटापे का सामना करना पड़ता है। चित्र शटरस्टॉक।

इन आसान एक्सरसाइज़ से करें वेटलॉस रूटीन की शुरूआत

1. फ्लटर किक्स (Flutter kicks)

पेट पर जमा चर्बी को कम करने के लिए फ्लटर किक्स एक आसान व्यायाम है। कोर मसल्स को मज़बूती प्रदान करने वाली इस एक्सरसाइज़ से शरीर का बैलेंस मेंटेन रहता है। इसके अलावा शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरीज़ को बर्न किया जा सकता है।

जानें फ्लटर किक्स करने की विधि

इसे करने के लिए पीठ के बल मैट पर लेट जाएं। अब दोनों बाजूओं को सीधा करके मैट पर चिपका लें। उसके बाद टांगों को घुटनों को सीधा करें और फिर एक एक कर पैरों को उपर से नीचे लेकर आएं। पहले दाई टांग को उपर उठाएं और फिर उसे नीचे लाकर बाई टांग को उपर लेकर जाएं।

यह भी पढ़ें

कोर मसल्स को मज़बूती प्रदान करने वाली फ्लटर किक्स एक्सरसाइज़ से शरीर का बैलेंस मेंटेन रहता है। चित्र : अडॉबीस्टॉक

2. ट्रंक रोटेशन (Trunk rotation)

इस एक्सरसाइज़ को करने से शरीर में लचीलापन बढ़ने लगता है और टांगों में बढ़ने वाली स्टिफनेस और फैट्स को बर्न करने में मदद मिलती है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने लगता है और खासतौर से पेट के आसपास जमा फैट्स कम होने लगते हैं।

जानें ट्रंक रोटेशन करने की विधि

मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और दोनों टांगों को घुटनों से मोड़ लें। अब गहरी सांस लें और दोनों टांगों को एक साथ दाई ओर लेकर जाएं। उसके बाद बाईं ओर घुमाएं। इस दौरान अपने हाथों को पेट पर रखें। धीरे धीरे सांस छोड़ें और फिर गहरी सांस लें। एक्सरसाइज़ के समय पीठ को सीधा रखें।

3. स्टेप अप्स विद मार्च (Step ups with march)

पेट, पीठ और हिप्स पर जमा फैट्स को बर्न करने के लिए स्टेप अप्स विद मार्च का अभ्यास करें। इसे करने से शारीरिक मुद्रा में सुधार आता है और मसल्स की टोनिंग बढ़ने लगती है। पेट पर जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने के लिए दिन में दो बार इसका अभ्यास करें।

जानें सेट अप्स विद मार्च करने की विधि

शरीर को एक्टिव बनाए रखने के लिए एक कम उंचाई वाली लकड़ी पैरों के पास रखे। उस चौड़ी लकड़ी के टुकड़ेकी ओर एक कदम बढ़ाएं और दूसरा पांव उपर की ओर उठाएं। उसके बाद दोनों पैरों को एक साथ नीचे जमीन पर रखें। 20 बार 2 से 3 सेट्स में इस एक्सरसाइज़ का अभ्यास करें।

पेट, पीठ और हिप्स पर जमा फैट्स को बर्न करने के लिए स्टेप अप्स विद मार्च का अभ्यास करें। चित्र : अडॉबीस्टॉक

4. आर्म सर्कल्स (Arm circles)

इस कार्डियो एक्सरसाइज़ की मदद से पूरे शरीर में जमा फैट्स को बर्न करने में मदद मिलती है। इससे पीठ और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव बढ़ने लगता है, जिससे शरीर एक्टिव बना रहता है। वे लोग जो बिगनर्स हैं और वेटलॉस करना चाहते हैं, उन्हें दिन में 5 से 10 मिनट इस एक्सरसाइज़ का अभ्यास करना चाहिए।

जानें आर्म सर्कल्स करने की विधि

इसे करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। उसके बाद दोनों बाजूओं को खोल लें। आप चाहें तो बाजूओं को सामने की ओर भी सीधा करके रख सकते है। उसके बाद उन्हें राउंड योप में धुमाएं। इससे शरीर में थकान बढ़ने लगती है, जिससे वेटलॉस में मदद मिलती है।



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version