Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो बैग में ये चीजें भी जरूर रखें साथ


यात्रा पर जाने से पहले अच्छे से प्लानिंग बना लें। आपको किस स्थान पर ठहरना है। बस, ट्रेन या प्लेन की तारीखों के बारे में जानकारी हासिल कर लें।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 10 May 2024 09:07:11 AM (IST)

Updated Date: Fri, 10 May 2024 09:11:55 AM (IST)

Chardham Yatra पर जाने से पहले ही प्राणायाम या अन्य ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना शुरू कर देना चाहिए।

HighLights

  1. Chardham Yatra पर जाने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार परामर्श जरूर ले लेना चाहिए।
  2. यदि आपको पहले से कोई शारीरिक समस्या हो तो डॉक्टर को जरूर बताना चाहिए।
  3. पहाड़ों पर ऑक्सीजन की कमी होती है और इसलिए तबीयत खराब होने की आशंका बढ़ जाती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा के साथ चार धाम यात्रा की शुरुआत हुई है और शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। अब इसके बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के श्री कपाट कुछ देर में खोल दिए जाएंगे। यदि आप भी Chardham Yatra के लिए रवाना हो रहे हैं और सामान की पैकिंग कर रहे हैं तो मौसम के अनुसार सामान की पैकिंग करें और अपने बैग में इन चीजों को रखना न भूलें।

मौसम की जानकारी

Chardham Yatra यात्रा पर जाने से पहले मौसम के बारे में ताजा जानकारी लेते रहें। आमतौर पर मई और जून माह यात्रा के लिए अनुकूल रहता है, लेकिन मौसम में कभी भी बदलाव हो सकता है, इसलिए बैग में कुछ गर्म कपड़े भी जरूर रखें।

डॉक्टर से परामर्श व दवाइयां

Chardham Yatra पर जाने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार परामर्श जरूर ले लेना चाहिए। यदि आपको पहले से कोई शारीरिक समस्या हो तो डॉक्टर को जरूर बताना चाहिए और इससे संबंधित दवाइयां भी साथ में जरूर ले जाना चाहिए। पहाड़ों पर ऑक्सीजन की कमी होती है और इसलिए तबीयत खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा Chardham Yatra पर जाने से पहले ही प्राणायाम या अन्य ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना शुरू कर देना चाहिए।

अच्छे से बनाएं प्लानिंग

यात्रा पर जाने से पहले अच्छे से प्लानिंग बना लें। आपको किस स्थान पर ठहरना है। बस, ट्रेन या प्लेन की तारीखों के बारे में जानकारी हासिल कर लें। Chardham Yatra के दौरान यदि आपको हेलीकॉप्टर सेवा लेना है तो इस बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लें।

बैग में जरूर रखें ये चीजें

यात्रा के दौरान अपने बैग में इलेक्ट्रॉल, ग्लूकोज, अन्य जरूरी दवाओं के अलावा छोटा कटर, चाकू, ग्लास, प्लेट आदि जरूर रखना चाहिए। इसके अलावा सनस्क्रीन, धूप का चश्मा, कैप, ओडोमॉस क्रीम जरूर रखना चाहिए। सामान्य जूतों के स्थान पर आपको ट्रैकिंग शूज ही ले जाना चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version