Priyanka Chopra | प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं था हॉलीवुड का सफर, एक्ट्रेस बोलीं- यह डरावना अनुभव था


Priyanka Chopra

मुंबई: बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की दीवानगी दुनियाभर में हैं। प्रियंका ने एक पॉडकास्ट शो में हॉलीवुड में कदम रखने के दौरान अपने डार्क फेज को लेकर बात की। उन्होंने अपने स्ट्रगल को सभी के साथ शेयर किया। साथ ही बताया कि वह इन सबसे कैसे बाहर निकलीं।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि यह एक ऐसी इंडस्ट्री थी जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। वहां के लोगों को मैं नहीं जानती थी। ऐसे दोस्त नहीं थे, जो सुबह दो बजे कॉल करें। वह बहुत महत्वपूर्ण था। मैं बहुत अकेली थी और यह बहुत डरावना अनुभव था। यह सब न्यूयॉर्क सिटी का किस्सा था, जो यूं भी एक चुनौतीपूर्ण शहर है। वह मेरी जिंदगी का एक काला दौर था’।

प्रियंका ने आगे बताया कि छह मैगजीन कवर के साथ अपने देश में दबदबा बनाने के बावजूद, हॉलीवुड ने उन्हें अपने करियर को फिर से शुरू करने के लिए मजबूर किया। यहां तक कि शुरुआत में प्रियंका के साथ लोगों ने मीटिंग तक करने के लिए इनकार कर दिया, यह उनके लिए बड़ा झटका था। हालांकि, प्रियंका हिम्मत से डटी रहीं और इस मुश्किल वक्त में भी खुद को टूटने से बचाया।

एक्ट्रेस ने बताया कि मैं बहुत एम्बिशियस महिला हूं। मैं बहुत तेज दौड़ती हूं। मैं चाहती हूं कि सब कुछ सोल्व हो जाए। हालांकि, ऐसे मौके आते हैं जब कोई ओप्शन मौजूद नहीं होता है और आपको सिच्यूएशन को एक्सेप्ट करना चाहिए। यही वह सबक है, जिसने मुझे सक्षम बनाया है। मुझे लहर से लड़ने के बजाय उस पर सवार होना है।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा बीते महीने उन्होंने ‘ब्लफ’ का भी एलान किया। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने होली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाया। इसके अलावा एक्ट्रेस अयोध्या में बने भव्य श्रीराम मंदिर के दर्शन करने भी पहुंचीं।





Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version