Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 26 September | सेंसेक्स 85,721 और निफ्टी ने 26,181 का ऑलटाइम हाई बनाया: अभी बाजार में 550 अंक से ज्यादा की तेजी, ऑटो सेक्टर के शेयर्स में सबसे ज्यादा बढ़त


मुंबई18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार ने आज यानी 26 सितंबर को लगातार 7वें दिन ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,732 और निफ्टी ने 26,181 का स्तर छुआ। अभी सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा और निफ्टी 170 अंक की तेजी के साथ अपने ऑल टाइम के पास ही कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो उसमें सबसे ज्यादा ऑटो सेक्टर के शेयर्स में तेजी है।

एशियाई बाजारों में आज तेजी

  • एशियाई बाजार में आज तेजी है। जापान के निक्‍केई में 2.49% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.71% की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.58% बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 25 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.70% गिरकर 41,914 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 0.043% बढ़कर 18,082 पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.19% की गिरावट रही।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 25 सितंबर को 973.94 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,778.99 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

डिफ्यूजन इंजीनियर्स का IPO ओपन हुआ डिफ्यूजन इंजीनियर्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO आज ओपन हो गया है। निवेशक 30 सितंबर तक इस IPO के लिए बोली लगा सकते हैं। 4 अक्टूबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

कल भी बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई इससे पहले कल यानी 25 सितंबर को लगातार छठे दिन शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,247 और निफ्टी ने 26,032 का स्तर छुआ था।

इसके बाद सेंसेक्स 255 अंक की तेजी के साथ 85,169 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 63 अंक की तेजी रही, ये 26,004 के स्तर पर बंद हुआ था। ऑटो, IT, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में तेजी देखने को मिली थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version