Shani Sade Sati: क्या आपकी राशि में चल रही हैं शनि की साढ़ेसाती? जानिए मेष से लेकर मीन राशि में कब तक रहेगी


ज्योतिष के अनुसार मनुष्य के जीवन पर ग्रहों का विशेष प्रभाव रहता है। ज्योतिषशास्त्र में कुल 9 ग्रहों के बारे में बताया गया है। यह 9 ग्रह इस प्रकार हैं- सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि और छाया ग्रह राहु-केतु आदि। इन सभी ग्रहों का विशेष तौर पर अलग-अलग महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार, सभी ग्रह सौरमंडल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ज्योतिष की भाषा में इसे राशि परिवर्तन कहते है। ग्रहों को राशि में गोचर करने से इंसान के जीवन में कफी परिवर्तन होता है। इन सभी ग्रहों में से शनि सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह हैं। यह हर राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई वर्ष का वक्त लेते है।
जानें क्या होती हैं शनि की साढ़ेसाती
ज्योतिष के मुताबिक, शनि क्रूर और पापी ग्रह है। जब शनि राशि में परिवर्तन करते हैं तो कई राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती लग जाती है। लेकिन जिन राशियों पर साढ़ेसाती पहले से चल रही होती है वह खत्म हो जाती है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक जब शनि का गोचर होता है तब जातकों के जन्म राशि में स्थित होता है और उससे अगली राशि और बारहवें स्थान वाली राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। इन राशियों को पार करने में शनि को करीब साढ़े सात साल का समय लगता है। इसे ही शनि की साढ़ेसाती के नाम से जाना जाता है।
इन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती
इस साल शनि के कुंभ में गोचर करने के कारण मकर, कुंभ और मीन राशि जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती है। बता दें कि, मकर राशि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण है। कुंभ राशि का दूसरा चरण और मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण जारी है। वहीं कर्क राशि और वृश्चिक राशि के ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है।
मेष राशि से मीन राशि में कब से कब तक रहेगी शनि की साढ़ेसाती
मेष
इस राशि के जातकों के ऊपर 29 मार्च 2025 से 31 मई 2032 तक शनि की साढ़ेसाती रहेगी।
वृषभ
वृषभ राशि वालों पर 3 जून 2027 से 13 जुलाई 2034 तक शनि की साढ़ेसाती रहेगी।
मिथुन
8 अगस्त 2029 से 27 अगस्त 2036 तक शनि की साढ़ेसाती रहेगी।
कर्क 
31 मई 2032 से 22 अक्टूबर 2038 तक शनि की साढ़ेसाती रहेगी।
सिंह
सिंह राशि के लोगों पर 13 जुलाई 2034 से 29 जनवरी 2041 तक शनि की साढ़ेसाती रहेगी।
कन्या
27 अगस्त 2036 से 12 दिसंबर 2043 तक शनि की साढ़ेसाती रहेगी।
तुला
22 अक्टूबर 2038 से 8 दिसंबर 2046 तक शनि की साढ़ेसाती रहेगी।
वृश्चिक 
वृश्चिक  राशि के ऊपर 28 जनवरी 2041 से 3 दिसंबर 2049 तक शनि की साढ़ेसाती रहेगी।
धनु 
17 जनवरी 2023 को साढ़ेसाती खत्म फिर 12 दिसंबर 2043 से 3 दिसंबर 2049 तक
मकर 
मकर राशि पर साढ़ेसाती जारी है और 29 मार्च 2025 को समाप्त होगी
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों पर 24 जनवरी 2022 से 3 जून 2027 तक जारी है
मीन
मीन राशि वाले लोगों पर 29 अप्रैल 2022 से शनि साढ़ेसाती जारी और 29 मार्च 2025 को समाप्त होगी।



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version