Samsung Galaxy S24 FE could Get 50-Megapixel Primary Camera


दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy S24 FE जल्द लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Galaxy S23 FE की जगह लेगा। Galaxy S24 FE के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

GalaxyClub की एक रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S24 FE में 50 मेगापिक्सल का 1/1.57 इंच ISOCELL GN3 सेंसर होगा। Galaxy S24 में भी समान मेन कैमरा दिया गया था। इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Galaxy S24 FE में Exynos 2400 या Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 6.1 इंच AMOLED स्क्रीन हो सकती है। Galaxy S23 FE में 6.4 इंच का डिस्प्ले था। सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अगली सीरीज आगामी Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च की जा सकती है। 

कंपनी का Galaxy S25 Ultra भी जल्द लॉन्च हो सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ ऑनलाइन लीक से जानकारी मिली है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। इसकी क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। टिप्सटर Sawyer Galox (@Sawyergalox) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि Galaxy S25 Ultra में UFS 4.1 स्टोरेज 8 GB प्रति सेकेंड के डेटा ट्रांसफर रेट के साथ होगी। यह Galaxy S24 Ultra की UFS 4.0 फ्लैश स्टोरेज से कुछ अपग्रेड होगा। यह पता नहीं चला है कि Galaxy S25 और Galaxy S25+ में भी UFS 4.1 स्टोरेज दी जाएगी या नहीं। इस वर्ष सैमसंग ने Galaxy S24 सीरीज के 128 GB वेरिएंट्स को छोड़कर सभी स्मार्टफोन्स में UFS 4.0 स्टोरेज दी है। 

Galaxy S25 Ultra में 16 GB का RAM और 512 GB और 1 TB के स्टोरेज विकल्प दिए जा सकते हैं। इसकी क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 5 x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सैमसंग का इस वर्ष की पहली तिमाही में देश के स्मार्टफोन मार्केट में मार्केट शेयर कम हुआ है। इस मार्केट में चाइनीज कंपनी Vivo पहले स्थान पर रही है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version