Baadal Pe Paon Hai | रवि दुबे और सरगुन मेहता के नए वेंचर ‘बादल पे पांव है’ का प्रोमो हुआ रिलीज, शो देखने के लिए उत्साहित हैं दर्शक


Baadal Pe Paon Hai

मुंबई: रवि दुबे और सरगुन मेहता ने पहले हिट शो उडारियां को प्रोड्यूस किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर फिल्म जट्ट नू चुड़ैल टाकरी को प्रोड्यूस किया। अब रवि और सरगुन ने अपने नए वेंचर ‘बादल पे पांव है’ को सोनी सब पर लॉन्च किया है। इसमें अमनदीप सिद्धू भी हैं। इसका पहला दिलचस्प प्रोमो भी रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की तरफ से खूब सराहा जा रहा है।

टेलीविजन इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने से लेकर बिग स्क्रीन स्टार बनने तक, पॉवर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लंबा सफर तय किया है और आज के समय का सबसे बड़ा क्रिएटिव पावर हाउस अपने नाम किया है।

उनका जादू सभी एंटरटेनमेंट मीडियम पर चल रहा है, जिसमें फिल्में और म्यूजिक भी शामिल हैं। ड्रीमियाता म्यूजिक के बैनर के तले, उन्होंने अपने एल्बम वे हानियां के साथ उत्साह पैदा कर दिया है और उनके प्रोडक्शन वेंचर उडारियां ने भी 1000 एपिसोड का माइलस्टोन अपने नाम कर लिया है।

ऐसे में अब यह पॉवर कपल अपने नए वेंचर बादल पे पांव है के साथ, दर्शकों के दिलों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। यह एक दिलचस्प और प्रेरणा देने वाली कहानी के साथ एक और माइलस्टोन क्रिएट करने जा रहे हैं। शो के प्रोमो के आने से एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है, लोग बेसब्री से शो देखने का इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में, रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपनी पंजाबी प्रोडक्शन जट्ट नू चुड़ैल टाकरी जो कि गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन स्टारर है को रिलीज किया है।





Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version