Rishi Kapoor Death Anniversary | पति ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर नीतू ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- 4 साल हो गए…


Neetu Kapoor On Rishi Kapoor

मुंबई: एक्टर ऋषि कपूर की 30 अप्रैल को डेथ एनिवर्सरी है। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 2020 में एक्टर का निधन हो गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर पति ऋषि कपूर को याद करते हुए एक्ट्रेस नीतू कपूर ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। वहीं पिता को याद करते हुए रिद्धिमा कपूर ने भी कुछ यादें शेयर की हैं।

नीतू कपूर ने शेयर की फोटो
नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत पति ऋषि संग अपनी फोटो शेयर की और इमोशनल पोस्ट भी लिखा। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 4 साल हो गए, लेकिन आपके बिना यह जिंदगी वैसी नहीं है, जैसी आपके साथ थी।

यूजर्स का रिएक्शन
एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि कुछ कहानियाँ कभी खत्म नहीं होती। शेयर करने के लिए धन्यवाद नीतू जी। दूसरे यूजर ने लिखा कि हम ऋषि सर को बहुत मिस कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि उनकी खूबसूरत आत्मा को शांति मिले, वह उन यादों में हमेशा जीवित रहेंगे, जो उन्होंने जीवन भर हमें दीं।

पिता संग बेटी रिद्धिमा कपूर ने शेयर की फोटो
बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता के साथ वाली फोटो को शेयर किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि जिन्हें हम प्यार करते हैं वो हमसे दूर नहीं जाते, वो हर दिन हमारे साथ रहते हैं। यूं ही सफर जारी रहता है। हमेशा हमेशा तक। हम आपको बहुत याद करते हैं।

ल्यूकेमिया कैंसर से हुआ था निधन
ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया कैंसर हुआ था। इसका इलाज करवाने वह अमेरिका गए थे। साल भर अमेरिका में रहने के बाद वह भारत लौटे थे। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुई थी। हालांकि, कोरोना काल में अचानक तबियत बिगड़ने के चलते उनका निधन हो गया था।





Source link

Exit mobile version