Anjum Fakih | ‘कुंडली भाग्य’ फेम अंजुम फकीह अस्पताल में हुई भर्ती, फोटो शेयर कर दी हेल्थ अपडेट


Anjum Fakih

मुंबई: टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस अंजुम फकीह अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट दी है।

अस्पताल में दिखी अंजुम फकीह
अंजुम फकीह ने फैंस से अपने लिए प्रार्थना करने की गुजारिश की है। वहीं अंजुम की हालत देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में वो अस्पताल बेड पर लेटी हुई हैं और दूसरी तस्वीर में उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है।

अंजुम ने दी सर्जरी की जानकारी
अंजुम ने तस्वीर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि ड्यून पार्ट 3 में नजर आ सकती हूं हाहाहाहा… तो उसे सुनो अल गरीब के नाम से पेश किया जाएगा। इसके बाद अंजुम ने लिखा कि उनकी एक छोटी सर्जरी हुई है और अब उनके साथ सब कुछ ठीक है। वहीं फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

वायरल हुआ पोस्ट
हालांकि, अंजुम ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उनकी किस चीज की सर्जरी हुई है। वहीं, एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद फैंस अंजुम के लिए फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

इस शो में दिख रही हैं एक्ट्रेस
अंजुम फकीह इन दिनों वह टीवी शो ‘दबंगी- मुग्ली आई रे आई’ इस में नजर आ रही हैं। इस शो में उन्हें शिल्पा राव का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। इससे पहले अंजुम को ‘कुंडली भाग्य’ में देखा गया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस शो से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था और वे रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में नजर आई थीं।





Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version