बरेली शहर का नाम बरेली कैसे पड़ा ?

शहर बरेली नाम के रोचक किस्से

बरेली शहर को बांस बरेली के नाम से भी जाना जाता है। “बांस बरेली” नाम को लेकर दो सिद्धांत हैं –

पहला यह कि बेंत फर्नीचर का उत्पादन केंद्र होने के कारण इसका नाम बांस बरेली पड़ा। जिसे अधिकतर मिथक ही माना जाता है दूसरा यह कि इस शहर की स्थापना जगत सिंह कटेहरिया ने 1537 में की थी। उन्होंने इस शहर का नाम अपने दो प्यारे बेटों बंसलदेव और बरलदेव के नाम पर रखा था। इसके अलावा शहर के चार कोनों में स्थित चार शिव मंदिरों – धोपेश्वर नाथ, मढ़ी नाथ, अलखा नाथ और त्रिवटी नाथ के कारण बरेली शहर को नाथ नगरी के नाम से भी जाना जाता है।

यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं व अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version