जानिए कितना शिक्षित है कपूर परिवार, कौन है सबसे ज्यादा शिक्षित ?

कपूर परिवार को बॉलीवुड का सबसे बड़ा फिल्म परिवार कहा जाता है। इस परिवार की 5 पीढियां 1928 से लेकर अब तक भारतीय फिल्म उद्योग से जुड़ी हुई हैं। पृथ्वीराज कपूर इस परिवार के पहले व्यक्ति थे जो अभिनेता बने थे। उन्होंने 1928 में फिल्म ‘दो धारी तलवार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद दूसरी पीढ़ी में पृथ्वीराज कपूर के 3 बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने भी बॉलीवुड में नाम कमाया। कपूर परिवार की तीसरी पीढ़ी में राज कपूर के तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर भी एक्टर रह चुके हैं। शम्मी कपूर के दो बच्चे हैं आदित्य राज कपूर और कंचन केतन देसाई। जबकि शशि कपूर के भी 3 बच्चे हैं, जिनका नाम करण कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर हैं। कपूर परिवार की चौथी पीढ़ी की बात करें तो रणधीर कपूर की बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री हैं। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर आज बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं। आज रणबीर कपूर तक कपूर परिवार के करीब 30 लोग बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे हैं। काम कर दिया है.

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version