हॉन्ग कॉन्ग में बंदर काटने के बाद पहली बार इंसान में मिला खतरनाक B Virus, 16 दिनों से है अस्पताल में भर्ती | hong kong man becomes the first human case of b virus after a monkey attack in hindi


हॉन्ग कॉन्ग में एक अजीबो गरीब मामले सामने आ रहा है, जहां दुनिया में B Virus दुनिया का सबसे पहले मामला देखने को मिला है। दरअसल, हॉन्ग कॉन्ग में एक घूमते हुए व्यक्ति को बंदर ने काट लिया था, जिसके बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुष्टि हुई कि बी वायरस की वजह से मरीज की ऐसी हालत हुई है। यह बहुत रेयर किस्म का वायरस है, जिसकी चपेट में बहुत कम लोग आते हैं। चलिए जानते हैं क्या है बी वायरस और यह इंसानों में किस तरह से फैलता है। 

क्या है B Virus?

बी वायरस एक प्रकार का रेयर वायरस है, जो बंदरों के काटने पर फैलता है। इस वायरस की पहचान सबसे पहले साल 1932 में हुई थी। यही नहीं साल 2019 में भी इसके 50 मामले सामने आए थे, जिसमें से 21 लोगों की मौत तक हो गई थी। सेंटर्फ फॉर डिजीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के की मानें तो यह वायरस पहली बार एक इंसान से दूसरे इंसान में फैला है। आमतौर पर यह बंदरों के काटने पर होता है। यह वायरस खून में पाया जाता है। यह वायरस बंदरों के मल, थूक और यूरीन में पाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें – HMPV Virus: लंबे समय तक सर्दी-जुकाम हो सकता है ह्यूमन मेटोन्यूमोवायरस का लक्षण, जानें कैसे करें बचाव

बी वायरस के लक्षण 

  • बी वायरस होने पर आपको कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं। 
  • ऐसी स्थिति में आपको ठंड लगकर बुखार आ सकता है। 
  • बी वाययस से संक्रमित होने के बाद आपको हर समय थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है।  
  • ऐसे में मांसपेशियों में दर्द होने के साथ ही साथ सिर में भी दर्द बना रह सकता है। 
  • ऐसे में जोड़ों में दर्द होने के साथ ही पेट में भी दर्द महसूस हो सकता है। 

बंदर के काटने पर क्या करें? 

  • बंदर के काटने पर सबसे पहले आपको फर्स्ट एड की मदद लेनी है। 
  • ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले अपने प्रभावित हिस्से को साफ पानी से धोना है और साबुन या आयोडीन से साफ करना है।
  • घाव वाले हिस्से को नल के नीचे 5 से 10 मिनट तक लगाकर बैठें। 
  • इसके बाद बिना देरी किए चिकित्सक के पास जाएं। 

 

 

 

 

Read Next

Calf Pain: पिंडली में दर्द होने पर राहत के लिए क्या करें? डॉक्टर बता रहे हैं आसान उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version