Mishrikand Benefits: मिश्रीकंद खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह करें डाइट में शामिल | health benefits of jicama in hindi


Health Benefits of Jicama in Hindi: मिश्रीकंद आलू की तरह दिखने वाला एक फल है। इसका स्वाद खाने में थोड़ा सा फीका और मीठा होता है। पुराने दौर में लोग भरपूर मात्रा में मिश्रीकंद को खाना पसंद करते थे। लेकिन फैंसी फूड आइटम के जमाने में मिश्रीकंद फल कहीं खो सा गया है। विशेषतौर पर बसंत पंचमी की पूजा में मिश्रीकंद फल का इस्तेमाल जरूर किया जाता था। मिश्रीकंद में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। मिश्रीकंद का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से लेकर इम्यून सिस्टम तक को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है। मिश्रीकंद को डाइट में किस तरह शामिल करना चाहिए और इसे खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं, इस विषय पर जानकारी दे रही हैं भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह।

मिश्रीकंद खाने के फायदे – Health Benefits of Jicama in Hindi

1. न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि मिश्रीकंद में हाई फाइबर पाया जाता है। फाइबर का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। फाइबर आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और कब्ज को रोकने में मदद करता है। मिश्रीकंद का नियमित सेवन करने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में पैरों की मालिश करने से मिलते हैं कई फायदे, जानें इसका सही तरीका

2. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि जो लोग डाइटिंग के जरिए वजन घटाने की प्लानिंग करते हैं, मिश्रीकंद उनके लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लगभग 100 ग्राम मिश्रीकंद में 90 से 95 मिलीग्राम फाइबर होता है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाता है। जिसकी वजह से भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को छोटे-छोटे मील्स खाने की आदत होती है, उनके लिए मिश्रीकंद काफी फायदेमंद होता है।

3. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी मिश्रीकंद काफी फायदेमंद होता है। मिश्रीकंद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका अर्थ है कि इसका सेवन करने पर ब्लड शुगर पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ता है। डाइटिशियन का कहना है कि डाइट में संतुलित मात्रा में मिश्रीकंद को शामिल करने से शरीर में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने और इंसुलिन स्पाइक के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी के दौरान बार-बार करता है कुछ खाने का मन? जानें प्रेग्नेंसी क्रेविंग क्या है और कैसे करें कंट्रोल

4. मिश्रीकंद का सेवन करने से कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी और ई, सेलेनियम और बीटा-कैरोटीन होता है। यह पोषक तत्व शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ाने से रोकते हैं। साथ ही शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करते हैं।

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

30 की उम्र के बाद महिलाओं को जिंक क्यों लेना चाहिए? जानें इसके फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version