Gold Price Today (14 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी: सोना 1,113 रुपए बढ़कर 73,044 रुपए पर पहुंचा, चांदी 86,100 रुपए प्रति किलो बिक रही

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (14 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 7 सितंबर को सोना 71,931 रुपए पर था, जो अब (14 सितंबर) को 73,044 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत में 1,113 रुपए की बढ़ी है।

वहीं चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को ये 83,338 रुपए पर थी, जो अब 86,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस हफ्ते इसकी कीमत 2,762 रुपए बढ़ी है। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी। वहीं सोने ने 21 मई को 74,222 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,410 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,610 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,260 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,460 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,260 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74,460 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,260 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,460 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,310 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,510 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक 9 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 9,692 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 73,044 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 86,100 रुपए पर पहुंच गए हैं।

2030 तक 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकता है सोना विघ्नहर्ता गोल्ड के चेयरमैन महेंद्र लुनिया के अनुसार 2030 तक सोने के दाम 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। सोने की कीमतों में उछाल के कारणों में भू-राजनीतिक तनाव से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी जैसे फैक्टर्स है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Exit mobile version