Rahul Vaidya | राहुल वैद्य और नव्या का क्यूट वीडियो, पापा संग गाने की प्रैक्टिस करते दिखी बेटी


Rahul Vaidya

मुंबई: सिंगर बिग बॉस 14 के फर्स्ट रनरअप राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी नव्या का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नव्या अपने पापा के साथ गाना गाते हुए दिख रही हैं। वीडियो में राहुल गाने के स्वर की प्रैक्टिस कर रहे हैं और उनकी गोद में बैठी नव्या भी अपने पापा के साथ गाने की कोशिश कर रही हैं और उनका वीडियो बना रही दिशा परमार खूब मजे ले रही हैं।

यूजर्स का रिएक्शन
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि मुझे लगता है कि वह एक गायिका बनने वाली हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि उन्हें शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेते और अपनी खूबसूरत आवाज में गाते हुए देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता। एक अन्य यूजर ने लिखा कि नव्या भी अपने पापा की तरह बड़ी सिंगर बनेगी.. गुड बेटा कैरीऑन। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत बढ़िया। बाप बेटी का वीडियो बहुत अच्छा है। दोनों ही बहुत क्यूट लग रहे हैं।

7 महीने की हुई नव्या
राहुल और दिशा हाल ही में अपनी लाडली संग वेकेशन पर गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि नव्या 7 महीने की हो गई है। अपनी लाडली के इस दिन को उन्होंने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इसकी झलक राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। कपल ने 20 सितंबर, 2023 को नव्या को वेलकम किया था और 20 अप्रैल को नव्या 7 महीने की हो गई।

राहुल वैद्य और दिशा परमार लव स्टोरी
राहुल वैद्य ने बिग बॉस शो के दौरान नॅशनल टीवी पर दिशा परमार को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने साल 2021 में शादी कर ली और शादी के दो साल बाद दिशा परमार ने 20 सितंबर, 2023 को बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने नव्या रखा है।





Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version