चाउ चाउ सब्‍जी खाने से कंट्रोल रहता है ब्‍लड शुगर लेवल, जानें इसे खाने के 5 फायदे | chow chow vegetable health benefits in hindi

[ad_1]

Is Chow Chow Vegetable Good For Health: चाउ चाउ (Chayote) एक सब्‍जी है। इसे कई नामों से जाना जाता है जैसे वेजिटेबल नाशपाती और चोको आद‍ि। चाउ चाउ सब्‍जी में डायट्री फाइबर, व‍िटाम‍िन-सी, व‍िटाम‍िन-बी6, व‍िटाम‍िन-के, फोलेट जैसे पोषक तत्‍व और पोटैश‍ियम व मैंगनीज जैसे म‍िनरल्‍स पाए जाते हैं। डायट्री फाइबर होने के कारण यह सब्‍जी डाइजेशन इंप्रूव करती है और कब्‍ज की समस्‍या को दूर करती है। इस लेख में हम चाउ चाउ सब्‍जी के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ पर बात करेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की। 

सेहत के ल‍िए चाउ चाउ सब्‍जी के फायदे- Chow Chow Vegetable Health Benefits

  1. चाउ चाउ में पोटैश‍ियम होता है जो क‍ि हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। पोटैश‍ियम की मदद से ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है और हाइपरटेंशन का खतरा कम होता है।  
  2. चाउ चाउ में व‍िटाम‍िन-सी और फ्लेवोनॉइड्स जैसे पोषक तत्‍व होते हैं ज‍िसे खाने से ऑक्‍सीडेट‍िव स्‍ट्रेस कम होता है।    
  3. हड्डि‍यों को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए चाउ चाउ खाएं। इसमें व‍िटाम‍िन-के होता है ज‍िससे ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्‍चर जैसी समस्‍याओं का खतरा कम होता है।
  4. चाउ चाउ का ग्‍लाइसेम‍िक इंडेक्‍स कम होता है और इसमें फाइबर होता है। इसे खाने से ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है और टाइप 2 डायब‍िटीज का खतरा कम होता है।
  5. चाउ चाउ का वॉटर कंटेंट ज्‍यादा होता है, इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और इसे खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। साथ ही इसे खाकर आप वजन कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- बैली फैट घटाने के ल‍िए डाइट में शाम‍िल करें ये 5 सब्‍ज‍ियां, जल्‍द द‍िखेगा असर

चाउ चाउ सब्‍जी को कैसे खाते हैं?- How to Consume Chow Chow Vegetable

चाउ चाउ एक प‍ियर के शेप की सब्‍जी है। इसका रंग रहा होता है। इसका स्‍वाद खीरे जैसा होता है। इसे सलाद में कच्‍चा म‍िलाकर खाया जाता है। चाउ चाउ का सूप बनाकर भी पीते हैं। चाउ चाउ करी को चावल और रोटी के साथ सब्‍जी के तौर पर भी खाया जाता है। चाउ चाउ में कैलोरीज की मात्रा कम होती है और यह डायट्री फाइबर का अच्‍छा स्रोत होती है। चाउ चाउ में व‍िटाम‍िन-सी, व‍िटाम‍िन-के, पोटैश‍ियम और फोलेट जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इस सब्‍जी के साथ संतुल‍ित आहार लेना भी जरूरी है। संतुल‍ित आहार के ल‍िए चाउ चाउ के अलावा अपनी डाइट में फल, सब्‍ज‍ियां, होल ग्रेन्‍स और लीन प्रोटीन को भी शाम‍िल करें।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।   

Read Next

इन 3 चीजों से घर पर ही बनाएं टोफू, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी और फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

[ad_2]

Source link

Exit mobile version