Byju’s के फाउंडर बायजू रवींद्रन की नेटवर्थ हुई ‘जीरो’! Forbes की लिस्ट से खुलासा



Forbes World’s Billionaires List 2024: एडटेक स्टार्टअप Byju’s के को-फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) अब अरबपति नहीं रहे हैं। यह बात ‘Forbes World’s Billionaires List 2024’ से सामने आई है। इस लिस्ट के मुताबिक, बायजू रवींद्रन की संपत्ति घटकर शून्य पर आ गई है, जो एक साल पहले 17,545 करोड़ रुपये (2.1 अरब डॉलर) थी। स्टार्टअप Byju’s साल 2022 से संकटों का सामना कर रहा है। मुश्किलें इतनी ज्यादा बढ़ चुकी हैं कि स्टार्टअप अपने कर्मचारियों को वक्त पर सैलरी भी नहीं दे पा रहा है।

Byju’s की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड ने लगातार दूसरे महीने कर्मचारियों की सैलरी रोकी है। कंपनी ने कहा है कि राइट्स इश्यू के माध्यम से जुटाई गई राशि को जारी करने के लिए फिलहाल NCLT से हरी झंडी का इंतजार है, जिससे वेतन जारी करने में दिक्कत आ रही है।

कारोबार को संभालने की कवायद में बायजू रवींद्रन की निजी संपत्ति भी इसमें लग चुकी है। खस्ता हालत की वजह से Byju’s में पिछले 12 महीनों में हजारों कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है। स्टार्टअप एक ओर वेंचर कैपिटल में कमी और दूसरी ओर ऑनलाइन एजुकेशन सर्विसेज की धीमी मांग के दोहरे झटके से जूझ रहा है। इसके निवेशक बोर्ड के सदस्यों ने भी रवींद्रन के साथ मतभेदों का हवाला देते हुए इसे छोड़ दिया है।

लिस्ट से 4 लोग हुए बाहर

फोर्ब्स ने भारतीय अरबपतियों के बारे में अपने लेख में कहा, “पिछले साल की अरबपतियों की लिस्ट से केवल 4 लोग इस बार बाहर हो गए, जिनमें पूर्व एडटेक स्टार बायजू रवींद्रन भी शामिल हैं। उनकी फर्म Byju’s कई संकटों में घिरी हुई है और ब्लैकरॉक ने इसकी वैल्यूएशन घटाकर 1 अरब डॉलर कर दी। साल 2022 में Byju’s की वैल्यूएशन 22 अरब डॉलर आंकी गई थी।”

दुनिया में अब कितने अरबपति

फोर्ब्स की ताजा लिस्ट के अनुसार, दुनिया में अब 2,781 अरबपति हैं। पिछले साल से 141 अरबपति बढ़ गए हैं। नवीनतम फोर्ब्स रैंकिंग के अनुसार, भारत में, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 116 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Forbes Richest List 2024: भारत की ओर से 25 अरबपति शामिल, मुकेश अंबानी ने किया टॉप



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version