Aaj Ka Rashifal 2 March 2024 | जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन? पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा, लाभ की संभावना होगी प्रबल



आज जन्म लिये बालक का राशिफल- आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान चतुर चंचल मिलनसार और परोपकारी होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और निर्णय लेने में अग्रणी एवं सक्षम होगा। किसी के अधीनस्थ कार्य करना पसंद नहीं करेगा। जातक का भाग्योदय जन्म स्थान से दूर होगा।

मेष- व्यापार लाभदायक रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। सामाजिक सम्मान मिलेगा। अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा। मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ- कार्यक्षेत्र विस्तृत होगा। व्यवसायिक बाधायें दूर होंगी। जीवनसाथी का कार्य अच्छा और सहयोगी रहेगा। पारिवारिक कार्यो में रूचि रहेगी।

मिथुन- कानूनी मामलों में समय का ध्यान रखें, नौकरी में उत्साहवर्धक सफलता मिलेगी। दैनिक कार्य में यश प्राप्त होगा। प्रियजनों से विवाद को टालना हितकर रहेगा।

कर्क- सौहार्द्रपूर्ण वातावरण रहेगा, नए संबंध बनेंगे, अनुभवों का लाभ मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मनोबल बना रहेगा।

सिंह- पुरुषार्थ का प्रतिफल मिलेगा, धैर्य आपको उन्नति की पराकाष्टा पर ले जायेगा। वाद विवाद से दूर रहें। आकस्मिक लाभ का योग प्रबल है।

कन्या- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। विरोधियों से सतर्क रहें, जल्दबाजी में कार्य न करें। अभीष्ट की प्राप्ति होगी। नौकर चाकरों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला- परिवार में शुभ कार्यो का निर्णय होगा। मानसिक अस्थिरता दूर करें। पुराना कार्य बनने का योग है। शुभ सूचना प्राप्त होगी। प्रापर्टी संबंधी कार्यो से बचना चाहिये |

वृश्चिक- अपने कार्यो को समय पर पूरा करने का प्रयास करें, मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। घरेलू विवादों की अनदेखी न करें।

धनु- पारिवारिक दृष्टि से दिन मध्यम रहने की संभावना है। विरोधी कामकाज बिगाड़ने की चेष्टा करेंगे। पूज्य व्यक्ति की सलाह हितकर रहेगी। परिश्रम अधिक करना होगा।

मकर- मान प्रतिष्ठा में कमी आयेगीं। खर्च बढ़ने से पैसों का इंतजाम करना होगा। धार्मिक कार्यो में लगन रहेगी। सम्मान में वृद्धि होगी, संयम रखें।

कुंभ– व्यापार व्यवसाय मध्यम रहेगा। नई योजनाओं का श्रीगणेश होगा। अतिथि वृषभमन का योग है। संपत्ति संबंधी विवादों का समाधान होगा।

मीन- भौतिक सुख साधनों में रूचि बढ़ेगी। विरोधियों से सतर्क रहकर कार्य करें। आय व्यय में संतुलन रहेगा। कार्यो में रूचि रहेगी।





Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version