Aaj Ka Rashifal 1 March 2024 | जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन? कार्य में आएंगी दिक्कतें, आर्थिक लाभ की संभावना



आज जन्मे बच्चे का राशिफल- आज जन्म लिया बच्चा स्वस्थ, सुन्दर, हँसमुख एवं मिलनसार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहेंगे। नौकरी या पैतृक कार्य में संलग्नता रहेगी। अधिक मेहनत करेगा और माता-पिता का भक्त होगा।

मेष- आप अपनी योजनाओं में बदलाव करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दुविधा से दूर रहकर काम करें। पूंजी निवेश में सावधानी बरतें। शुभ कार्य संपन्न होंगे। धैर्य रखें।

वृषभ- अधूरी खबरों पर लिए गए फैसले नुकसान पहुंचाएंगे। आपसे कोई गलती हो सकती है। विलासिता की वस्तुओं का संग्रह होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन- सुख-सुविधा पर बड़े खर्च की आशंका है। भागदौड़ में सफलता मिलेगी। आराम और आनंद की अनुभूति होगी। कुछ कार्यों में दिक्कतें आ सकती हैं।

कर्क- संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में विलंब होगा। सुख-शांति में कमी आएगी। कम लाभ में भी संतुष्टि रहेगी।

सिंह- आपका झुकाव परिवार की ओर अधिक रहेगा, जिसके कारण कार्यस्थल पर व्यवस्था बिगड़ सकती है। कार्यकुशलता से बड़े कार्य संपन्न होंगे।

कन्या- शुभ कार्यों पर खर्च की संभावना बन सकती है। बिजनेस में सावधानी बरतें. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपको लाभ होगा।

तुला- तनाव के कारण सेहत बिगड़ सकती है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। मेहनत सार्थक होगी। नौकरी में आपको अधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक- अपनी मेहनत व्यर्थ जाती देख मन उदास होगा, प्रियजनों से अनबन संभव है। किसी की सलाह आपके काम में गति लाएगी। लाभकारी सूचना मिलेगी। 

धनु- भावनाओं में बहकर आप अपने परिवार को विरोधी बना लेंगे, जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको किसी से अपमान सहना पड़ेगा। निजी दायित्व की पूर्ति होगी।

मकर- आप अपनी बात मनवाने में असफल रहेंगे, असफल रहेंगे, रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। अनावश्यक कार्यों में समय और धन खर्च होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कुंभ- शारीरिक कष्ट और मानसिक परेशानी दूर होगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। कामकाजी महिलाओं को अधिक काम करना पड़ेगा।

मीन- कामकाज के बारे में सोचने से तनाव हो सकता है। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक सदस्यों के कार्यों को पूरा करने में व्यस्तता रहेगी।





Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version