हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने और एनीमिया से बचाव के लिए करें ये 5 काम, कमजोरी और थकान भी होगी दूर


Things You Can Do To Improve Hemoglobin Levels And Prevent Anemia: स्वस्थ शरीर के लिए हीमोग्लोबिन का लेवल सही होना जरूरी होता है। शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल कम होने से कमजोरी होने के साथ कई तरह की गंभीर बीमारियां जैसे एनीमिया, किडनी रोग और हाइपोथायरायडिज्म का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। हीमोग्लोबिन शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता हैं जैसे  फेफड़े से ऑक्सीजन लेकर शरीर के अन्य अंगो तक पहुंचाना और इसकी मात्रा ठीक होने से कमजोरी का कम अनुभव होता है। हेल्दी डाइट का सेवन न करने की वजह से शरीर में हीनोग्लोबिन की कमी हो सकती हैं। अक्सर लोग हीमोग्लोबिन की कमी को हल्के में लेते है, जिससे शरीर को नुकसान होने के साथ कई बार रोजमर्रा के काम करने में भी मुश्किल होती हैं। हीमोग्लोबिन बढ़ाने और एनीमिया से बचाव के लिए कुछ काम किए जा सकते हैं। इसके बारे में जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

डाइट में आयरन फूड्स को शामिल करें

एनीमिया को रोकने और अपने हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करने के लिए डाइट में आयरन से भरपूर फूड्स को अवश्य शामिल करें। ऐसा करने से शरीर को ताकत मिलेगी और हीमोग्लोबिन की पूर्ति भी होगी। इसके लिए बींस, टोफू, चुंकदर और किशमिश का सेवन करें।

विटामिन डी

विटामिन डी लेने का अच्छा तरीका हैं कि सुबह की हल्की धूप अवश्य लें। शरीर में आयरन के अवशोषण के लिए विटामिन डी लेना जरूरी होता है। विटामिन डी के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। नियमित बाहर जाने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है।

विटामिन सी का सेवन

हीमोग्लोबिन बढ़ाने और एनीमिया से बचाव के लिए विटामिन सी का सेवन जरूरी होता है। विटामिन सी खट्टे फल जैसे अंगूर, संतरे और नींबू के सेवन से मिलता है। इन चीजों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ शरीर की कमजोरी को भी दूर करते हैं।

इसे भी पढ़ें- खाने में फूड कलर का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान, सेहत को पहुंचता है गंभीर नुकसान

फोलिक एसिड का सेवन करें

फोलिक एसिड शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। फोलिक एसिड, एक प्रकार का विटामिन बी है, जो कोशिकाओं की संख्या को बनाए रखने में मदद करता है। आयरन का सेवन बढ़ाने के बाद भी आप एनीमिया के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं तो इसका कारण शरीर में फोलिक एसिड की कमी हो सकती हैं। फोलिक एसिड की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में सेम, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, ताजे फल और साबुत अनाज का सेवन करें।

नेटल टी

नेटल टी शरीर के लिए फायदेमंद होती है।  यह बिछुआ पौधे की पत्तियों से बनी चाय है, जो शरीर में विटामिन सी और आयरन की पूर्ति करती है। इस चाय के सेवन से हीमोग्लोबिन लेबल बढ़ सकता है। लेकिन ध्यान रखें एक दिन में 1 कप इस चाय को पिएं।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने और एनीमिया से बचाव के लिए इन कामों को किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर हीमोग्लोबिन लेवल बहुत कम हैं, तो एक बार डॉक्टर की राय अवश्य लें।

 

 

 

 

 



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version