घर में बनाएं हाई प्रोटीन स्टीम वेजिटेबल, जानें फायदे और रेसिपी | high protein steamed vegetables recipe and benefits in hindi


फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आप अच्छी डाइट फॉलो करें, जिसमें भरपूर मात्रा में सब्जियां शामिल हों। इसके साथ ही रोजाना शरीर की जरूरत के मुताबिक प्रोटीन का सेवन भी करना चाहिए। सब्जियों से भरपूर फायदा पाने के लिए आप स्टीम्ड वेजिटेबल्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। वहीं प्रोटीन के लिए आप स्टीम्ड वेजिटेबल्स के साथ पनीर को मिक्स कर सकते हैं। प्रोटीन भी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है, इससे मांसपेशियों को ताकत मिलती है, जिससे शरीर मजबूत होता है। इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) स्टीम्ड वेजिटेबल्स बनाने की एक ऐसी रेसिपी बता रही हैं जो प्रोटीन से भरपूर है।

हाई प्रोटीन स्टीम्ड वेजिटेबल्स रेसिपी – High Protein Steamed Vegetables Recipe

इसे बनाने के लिए आपको 1 ब्रोकोली टुकड़ों में कटी हुई, 1 गाजर कटी हुई, आधा कप मटर के दाने, आधा कप स्वीट कॉर्न, मशरूम और बेबी कॉर्न चाहिए होगा। इन सभी सब्जियों को स्टीम करके एक बड़े बाउल में निकालें। इसके बाद ड्रेसिंग के लिए मिक्सी के जार में 100 ग्राम पनीर, 2 खजूर, हरा धनिया, स्वादानुसार हरी मिर्च, 1 चम्मच नींबू का रस, जैतून का तेल 1 चम्मच, भुना जीरा पाउडर 1 चम्मच, चाट मसाला 1 चम्मच और काला नमक स्वादानुसार मिलाकर सभी सामग्री को पीसें। आप इसे पीसने में हल्का पानी भी मिला सकते हैं। अब तैयार हुई प्रोटीन ड्रेसिंग को स्टीम्ड वेजिटेबल्स पर डालें, आपकी टेस्टी हाई प्रोटीन स्टीम्ड वेजिटेबल तैयार है। ध्यान रखें कि सलाद का सेवन इसे बनाने के तुरंत बाद करें। सलाद को बनाने के 2 घंटे के भीतर खा लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें इन 4 सब्जियों से बना जूस, जानें बनाने का तरीका

स्टीम्ड वेजिटेबल्स के फायदे – High Protein Steamed Vegetables Benefits In Hindi

1. इस तरह से बनाई गई स्टीम्ड वेजिटेबल्स में पनीर से आपको हाई प्रोटीन मिलेगा। जो आपकी मांसपेशियों के लिए जरूरी है।

2. सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती हैं।

3. स्टीम्ड सब्जियां खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जो वजन कंट्रोल में सहायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में जरूर पिएं वेजिटेबल सूप, मिलेंगे ये 5 फायदे

4. स्टीम्ड वेजिटेबल्स से शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है, जिससे पाचन सिस्टम बेहतर होता है।

5. इसमें पाये जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स बालों को मजबूत बनाते हैं और बालों के झड़ने को रोकते हैं।

6. डायबिटीज रोगियों के लिए भी इस तरह से बनाई गई स्टीम्ड वेजिटेबल्स फायदेमंद साबित होती हैं। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

7. सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में सहायक होते हैं, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।

इस प्रकार, स्टीम्ड वेजिटेबल्स आपके खाने को पौष्टिक बनाने के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

स्वस्थ और सेहतमंद रहना है तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version