क्या चीनी की जगह स्टीविया (मीठी तुलसी) का सेवन करना सेफ होता है? जानें एक्सपर्ट से


Why Stevia Better Than Sugar: कुछ लोग अपनी फिटनेस का ज्यादा ध्यान रखते हैं। ऐसे में वो चीनी या ज्यादा मीठा  अवॉइड करते हैं। लेकिन प्राकृतिक मिठास के लिए गुड़, छुआरा या स्टीविया का सेवन करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि चीनी की जगह स्टीविया लेना सुरक्षित है या नहीं? साथ ही, क्या लंबे समय तक इसका सेवन करना चाहिए? स्टीविया एक प्रकार की पत्तियां होती हैं, जिनमें प्राकृतिक रूप से मिठास होती है। मार्केट में आपको स्टीविया के कई प्रकार मिल जाएंगे। कुछ लोग इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं। खासकर जिन लोगों को शुगर होती है, उन्हें चीनी की जगह स्टीविया लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन यह कितना सुरक्षित है, इस बारे में हमने बात कि उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की डॉ एक्ता सिंघवाल (M.sc Dietician) से। 

क्या चीनी की जगह स्टीविया का सेवन सुरक्षित है? Should We Consume Stevia Daily

डॉ एक्ता सिंघवाल के मुताबिक चीनी का जगह स्टीविया का सेवन करना सुरक्षित है। लेकिन इससे पहले आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। स्टीविया रेबाउडियाना नामक पौधे की पत्तियों से मिलता है, जिसे प्राकृतिक मिठास के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर सही मात्रा में सेवन किया जाए, तो इसे ब्लड शुगर में लेना भी फायदेमंद है। साथ ही, इसमें मौजूद आवश्यक गुण वेट मेंटेन रखने के लिए भी जरूरी है। डॉक्टर की सलाह के बाद इसे आप डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- सफेद जहर कही जाने वाली चीनी को छोड़ें और अपनाएं मिठास घोलने के लिए ये 5 स्‍वस्‍थ विकल्‍प

चीनी की जगह स्टीविया लेना क्यों फायदेमंद है- Why Stevia Better Than Sugar

ब्लड शुगर मैनेज करता है- Helps To Maintain Blood Sugar

अगर आप ब्लड शुगर लेवल मैनेज करने के लिए विकल्प ढूंढ़ रहे है, तो स्टीविया अच्छा विकल्प हो सकता है। जिन्हें डायबिटीज है, वे चीनी की जगह स्टीविया ले सकते हैं। अगर आप चीनी लेते हैं, तो इससे आपकी ब्लड शुगर में तेजी से बदलाव आ सकता है। लेकिन स्टीविया के सेवन से ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होती है। इससे ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी मेंटेन रहता है। 

वेट लॉस में सहायक- Helps In Weight Lose 

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो स्टीविया एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिससे इसके सेवन से वेट मेंटेन रखने में मदद मिलती है। अगर आप मीठा खाना छोड़ना चाहते हैं, तो आप स्टीविया को डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं, तो आप ज्यादा कैलोरी इनटेक करते हैं। इससे आपका वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है। 

दांत स्वस्थ रहते हैं- Healthy Teeth

चीनी के सेवन से आपको दांतों की समस्याएं जैसे कैविटी या दांतों में सड़न हो सकती है। लेकिन स्टीविया आपके दांतों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। अगर आप कैविटी के डर से मीठा नहीं खाते हैं, तो स्टीविया आपके लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। ओरल हाइजीन रूटीन में शामिल करने के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन है। यह दांतों को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें- चीनी से कई गुणा मीठी होती है स्टीविया या मीठी तुलसी, एक्सपर्ट से जानिए इसके गुणकारी फायदे

समस्त स्वास्थ्य को फायदा करता है- Beneficial For Overall Health

स्टीविया में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हमारे समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में यह असरदार हो सकता है। साथ ही, हाइपरटेंशन या मूड स्विंग्स कंट्रोल रखने के लिए भी यह फायदेमंद है।

Read Next

दिन की शुरुआत हेल्दी फैट्स के साथ क्यों करनी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version