आंतों में सूजन होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें | foods to avoid in intestinal inflammation know from doctor in hindi


What To Avoid In Intestinal Inflammation: आंतों में सूजन की समस्या आमतौर पर क्रोहन बीमारी, अल्सरेटिव कोलाइटिस और इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) जैसी बीमारियों के कारण होती है। इस समस्या में व्यक्ति के लिए कुछ भी पचा पाना मुश्किल हो जाता है। आंतों की सूजन से राहत पाने के लिए लाइफस्टाइल और डाइट में हेल्दी बदलाव करने जरूरी हैं। ऐसी कई चीजें हैं जिनके सेवन से आंतों की सूजन कम होती है। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनके सेवन से आंतों में सूजन बढ़ जाती है। इसलिए इन चीजों को डेली डाइट में अवॉइड करने की जरूरत होती है। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की डॉ एक्ता सिंघवाल (M.sc Dietician) से।

 

आंतों की सूजन में किन चीजों से परहेज रखना चाहिए- Foods To Avoid In Intestinal  Inflammation

प्रोसेस्ड फूड

अगर आप आंतों की सूजन में प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। इन चीजों एडिटिव्स, प्रिजर्वेटिव्स, रिफाइंड शुगर और अनहेल्दी फैट्स पाया जाता है, जो आंतों को नुकसान कर सकता है। 

ग्लूटेन वाले खाद्य पदार्थ

ग्लूटेन गेहूं, जौ और राई में पाया जाने वाला प्रोटीन है। ग्लूटेन वाले खाद्य पदार्थ आंतों को ज्यादा नुकसान कर सकते हैं। इससे आंतों में इंफेक्शन और सूजन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए इस दौरान इन चीजों से परहेज रखना चाहिए। 

खट्टे फल और टमाटर

खट्टे फल और टमाटर जैसे कुछ एसिडिक चीजों के सेवन से सूजन बढ़ सकती है। खासकर कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को इससे ज्यादा परेशानी होती है। इसलिए इस दौरान आप जामुन, केले और पकी हुई सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- पेट की आंतों में सूजन क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

मसालेदार खाना

कुछ लोगों को मसालेदार खाने से भी परेशानी हो सकती हैं। इससे पेट दर्द और दस्त सहित आंतों की सूजन बढ़ सकती है। क्रोहन रोग या अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी बीमारियों वाले व्यक्तियों को मसालेदार खाने से परहेज रखना चाहिए। 

तला-भूना खाना

आंतों की सूजन में अगर आप तला-भूना खाना खाते हैं, तो इससे खाना पचना मुश्किल हो सकता है। यह पाचन खराब करने और आंतों की सूजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। इसलिए आंतों की सूजन में उबली और कम मसालों वाली चीजें खानी चाहिए। 

डेयरी उत्पाद 

कुछ डेयरी उत्पाद जिनमें लैक्टोज पाया जाता है, इनके सेवन से आंतों की सूजन बढ़ सकती है। इसलिए लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोगों को डेयरी प्रोडक्ट अवॉइड करने की सलाह दी जाती है। ये चीजें आंतों में सूजन और इंफेक्शन बढ़ने का कारण बन सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट की जगह आप बादाम दूध, सोया दूध या लैक्टोज फ्री डेयरी प्रोडक्ट्स ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- आंत में सूजन का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

आर्टिफिशियल स्वीटनर

आंतों की सूजन होने पर आर्टिफिशियल स्वीटनर जैसे कि सोडा, शुगर-फ्री गम अवॉइड करने चाहिए। इन चीजों के सेवन से आंतों के गुड़ बैक्टीरिया को नुकसान होता है। साथ ही, यह आंतों की सूजन बढ़ा सकते हैं।

कैफीन और अल्कोहल

कैफीन और अल्कोहल पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इनके सेवन से आंतों में सूजन की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। यह इंफेक्शन और इरिटेशन का कारण भी बन सकते हैं।

अगर आपको काफी समय से यह परेशानी बनी हुई है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

 

Read Next

3 April 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version