[ad_1]
सोनाक्षी ने अपने हाथों से सजाया पिया का घर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग सात फेरे लिए हैं। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। ऐसे में मिस सिन्हा मिसेज इकबाल बनने के बाद अपने पति संग मैरिड लाइफ खूब एंजाॅय कर रही है, जिसकी झलक वो अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब हाल ही में सोनाक्षी के पति ने एक्ट्रेस की कुछ वीडियोज अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए ये दिखाया कि एक्ट्रेस किस तरह से अपने ससुराल में रह रही हैं।
सोनाक्षी ने अपने हाथ से डेकोरेट किया पिया का घर
दरअसल, जहीर ने सोनाक्षी के जो वीडियोज शेयर किए हैं, उसमें वह अपने हाथों से अपने पिया का घर सजाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस बडे़ ही प्यार से अपने बेडरूम में पत्तों का वाॅलपेपर लगाती हुई दिख रही हैं। व्हाइट दीवार पर ग्रीन और ब्लैक कलर के पत्ते लगे बेडरूम को बिल्कुल नूर जैसी चमक दे रहा हैं। वहीं इसके आसपास एक्ट्रेस ने कई फोटो फ्रेम भी लगाए है, जिसमें से एक पर कुछ लिखा हुआ दिख रहा है। तो वहीं एक पर तितली बनी नजर आ रही है। इस तस्वीर में सोनाक्षी का बेडरूम काफी बड़ी और स्पेशियस दिख रहा है। उनके फर्नीचर का कलर और लुक भी काफी एंटीक नजर आ रहा है।
सोनाक्षी ने अपने हाथों से सजाया पिया का घर
शादी की फोटोज से सजाया दीवार
वहीं जहीर ने जो दूसरा वीडियो शेयर किया है, उसमें सोनाक्षी ने दीवार की एक साइड को अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरों से सजाया है। सोनाक्षी ने अपने पूरे कमरे को अपने मन मुताबिक सजाया है। बता दें कि सोनाक्षी को अपने हाथों से घर सजाता देख फैन्स बेहद खुश हो रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link