Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
Home न्यूज़

पिप्पली का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में | health benefits of pippali water in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
9 July 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
36
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Ways To Consume Pippali In Hindi: आयुर्वेद में हर समस्या के लिए कोई न कोई इलाज जरूर होता। इसमें जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक मसालों के जरिए कई बीमारियों का समाधान किया जाता है। इसी तरह का एक प्राकृतिक मसाला है पिप्पली। इसे आयुर्वेद में औषधी माना जाता है। कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इसे रामबाण भी माना जाता है। कई लोग इसे चूर्ण बनाकर इस्तेमाल करते हैं। वहीं कई लोग इसे पानी में भिगोकर इसका सेवन करते हैं। इसके फायदों पर बात करते हुए इंटग्रेटिव हेल्थ कोच और हार्मोनल हेल्थ एक्सपर्ट उर्वशी अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

PIPPALI

पिप्पली का पानी पीना क्यों फायदेमंद है? Why Pippali Water Good To Consume

पिपली का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसका पानी पीने से सांस से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है। इसके अलावा दिल की बीमारियों और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए भी यह फायदेमंद है।  

इसे भी पढ़ें- बालों का झड़ना रोकने में मदद करेगी पिप्पली, इस तरह से करें इस्तेमाल

सेहत के लिए पिप्पली के पानी के फायदे- Health Benefits of Pippali Water

पाचन क्रिया स्वस्थ रखे- Digestive Wellness

पाचन से जुड़ी समस्याओं में इसका सेवन करना फायदेमंद है। यह कब्ज से राहत देने में मददगार है। इसके सेवन से पाचन क्रिया तेज होती है, जिससे पाचन तंत्र को फायदा होता है।

मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाए- Metabolism Support

मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाने के लिए भी पिप्पली फायदेमंद है। यह खाने को जल्दी पचाने में मदद करती है। इससे बॉडी को कैलोरी इस्तेमाल करने में मदद मिलती है। साथ ही, इसके सेवन से फैट लॉस भी होता है। इसलिए यह मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाने में मदद करती है। 

सांस से जुड़ी समस्याओं के लिए- Respiratory Aid

सांस से जुड़ी समस्याओं के लिए भी पिप्पली फायदेमंद है। यह सांस नली से गंदगी बाहर निकालने में मदद करती है। इसके सेवन से अस्थमा में भी फायदा होता है। 

नींद से जुड़ी समस्याएं दूर करे- Helps In Better Sleep

नींद से जुड़ी समस्याओं में पिप्पली काफी असरदार है। इसके सेवन से बॉडी रिलैक्स होती है। साथ ही अच्छी नींद में भी मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद में पिप्पली जड़ी बूटी है बेहद प्रभावशाली, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 10 फायदे और नुकसान भी

सर्दी-खांसी से राहत दे

सर्दी-खांसी की समस्या में भी इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे फ्लू जैसी समस्याओं में भी लिया जाता है। लेकिन इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करना चाहिए।

पिप्पली के पानी का सेवन कैसे करना है? 

पिप्पली का पानी बनाने के लिए आप इसे पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं। इसके अलावा, इसका चूर्ण पानी में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है। पिप्पली का पानी बनाने के लिए पानी में इसका चूर्ण डालें। इसके थोड़ा शहद, अदरक और हल्दी पाउडर मिलाएं। एक्सपर्ट के मुताबिक हार्ट से जुड़ी समस्याओं और कोलेस्ट्रॉल में इसके चूर्ण का सेवन किया जा सकता है। माइग्रेन की समस्या में पिप्पली और हल्दी का चूर्ण बनाकर खाया जा सकता है। लेकिन इसके सेवन से पहले किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है। 

इस तरह से पिप्पली का पानी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से संपर्क करें। 

 

[ad_2]

Source link

Advertisement Banner

Trending Now

edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

6 months ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

2 days ago
edit post
kanguva to swatantrya veer savarkar 5 films that made it to oscars 2025
एंटरटेनमेंट

kanguva to swatantrya veer savarkar 5 films that made it to oscars 2025

6 months ago
edit post
RIP: नहीं रहे टेबल स्पेस के फाउंडर अमित बनर्जी, 44 वर्ष की उम्र में कहा अलविदा – rip table space founder amit banerji passes away at 44
न्यूज़

RIP: नहीं रहे टेबल स्पेस के फाउंडर अमित बनर्जी, 44 वर्ष की उम्र में कहा अलविदा – rip table space founder amit banerji passes away at 44

6 months ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version