कौन हैं श्रद्धा कपूर जैसी दिखने वाली IPL गर्ल, खूबसूरती ऐसी कि रातों रात बन गई इंटरनेट सेंसेशन


 ipl 2024 , mystery girl, Shradhha kapoor- India TV Hindi

Image Source : X
श्रद्धा कपूर जैसी दिख रही ये IPL गर्ल

कहते हैं कि पूरी दुनिया में एक जैसी शक्ल के सात लोग होते हैं। हालांकि कई लोग इस बात पर विश्वास नहीं करते। लेकिन कई बार ऐसा होता है जब कोई अपने हमशक्ल से मिलता है तो हैरान रह जाता है। आम लोगों के हमशक्ल इतने वायरल नहीं होते जितने सेलिब्रिटीज के वायरल हो जाते हैं। इसी बीच हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जैसी दिख रही एक लड़की की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

‘श्रद्धा कपूर’ जैसी दिखती हैं ये लड़की

दरअसल, 11 अप्रैल 2024 को मुंबई के ‘वानखेड़े स्टेडियम’ में जब ‘मुंबई इंडियंस’ ने ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’ के साथ मुकाबला किया को इस रोमांचक मैच के दौरान कैमरे की नजर एक मिस्ट्री गर्ल पर पड़ी जो व्हाइट चिकनकारी कुर्ते में बहुत खूबसूरत लग रही थी और उसने अपने बाल खुले रखे थे। तस्वीर में नजर आ रही ये लड़की हूबहू श्रद्धा कपूर जैसी दिख रही हैं। बस फिर क्या देखते ही देखते लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। ढेरों फैंस न केवल उसके बारे में जानना चाहते हैं, बल्कि कुछ लोग उन्हें श्रद्धा कपूर की हमशक्ल तो वहीं कुछ लोग उन्हें ‘श्रद्धा कपूर की बहन’ कह रहे हैं। वहीं अब तो इसपर खुद  ‘श्रद्धा कपूर’ ने भी रिएक्ट कर दिया है। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर  IPL गर्ल की वायरल हो रही तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि-‘ अरे मैं तो हूं।’

Image Source : X

श्रद्धा कपूर का पोस्ट

प्रोफेशनल सिंगर हैं आईपीएल गर्ल

बता दें कि  श्रद्धा कपूर जैसी दिखने वाली ये आईपीएल गर्ल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनका नाम प्रगति नागपाल है और उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 154K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं प्रगति नागपाल के इंस्टा को देख हमें पता चला कि वो एक प्रोफेशनल सिंगर हैं और उनका पहला गाना 4 अप्रैल 2024 को ‘यूज़लेस भावरा’ टाइटल के साथ लॉन्च किया गया था। एक सिंगर के रूप में अपनी सफल शुरुआत के बाद उन्होंने ‘दिल्ली विश्वविद्यालय’ में भी प्रदर्शन किया।वहीं प्रगति नागपाल की इंस्टा पर मौजूद तस्वीरे देख फैंस उनकी खूबसूरती से मंत्रमुग्ध होकर उन्हें एक्ट्रेस बनने की सलाह दे रहे हैं। आप भी प्रगति की तस्वीरों को देख उनकी खूबसूरती पर फिदा हो जाएंगे। 

Latest Bollywood News





Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version