30 साल की उम्र के बाद मसल बिल्डिंग करना क्यों होता है जरूरी, डॉक्टर से जानें | why muscle building is important in 30s in hindi


Why muscle building is important in 30s in Hindi: उम्र कोई भी हो सेहतमंद रहना जरूरी होता है। 20 से 30 साल की उम्र में मसल्स तेजी से ग्रो होती हैं, लेकिन 30-40 साल के बाद आमतौर पर मसल्स की ग्रोथ धीमी हो जाती हैं। इसलिए इस उम्र में मसल बिल्डिंग पर ध्यान देना जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक 30 साल की उम्र के बाद हर 10 साल यानि एक दशक में इंसान की शरीर की मसल्स 8 फीसदी तक घटती है। इसलिए बढ़ती उम्र में इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने से मसल बिल्डिंग तेजी से होती है। आइये मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. सिड वॉरियर से जानते हैं कि 30 की उम्र के बाद मसल बिल्डिंग करना जरूरी क्यों होता है। 

30 की उम्र के बाद मसल बिल्डिंग करना जरूरी क्यों होता है? 

30 की उम्र के बाद मसल बिल्डिंग करना कई कारणों से जरूरी होता है। दरअसल, उम्र बढ़ने पर मसल लॉस तेजी से होता है। इसलिए अगर 20 से 30 साल की उम्र में ही मसल बिल्डिंग कर ली जाए तो बढ़ती उम्र में हमारे पास मसल लॉस करने के लिए पर्याप्त मसल होंगी। जिससे शरीर में मसल का स्तर बरकरार रहेगा। इसके अलावा 30 के बाद शरीर का स्टैमिना और स्ट्रेंथ दोनों कम होने लगते हैं। इसलिए मसल बिल्डिंग करके शारीरिक स्टैमिना को बरकरार रखा जा सकता है। मसल ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में भी मददगार होती हैं। 30 साल के बाद भी मसल बिल्डिंग करने से आपके मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया धीमी नहीं पड़ती है। मसल बिल्डिंग नहीं करने से शरीर में फैट ज्यादा और मसल्स कम रहती हैं, जिसके चलते कई बार इंसुलिन रेजिस्टेंस भी हो सकता है। 



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version