दूध पीने के तुरंत बाद पॉटी कर देता है बच्चा? डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज | why do babies poop after feeding in hindi


Why Do Babies Poop After Feeding in hindi: घर में छोटे बच्चे की किलकारी का गूंजना बहुत खास होता है। नन्हें-नन्हें कदमों के साथ छोटे-छोटे पलों को बिताना सुखद एहसास होता है। बच्चे के जन्म के बाद जितनी पेरेंट्स की खुशियां बढ़ती हैं, उससे कहीं ज्यादा जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आती है। बच्चे के जन्म लेने के बाद कुछ बातें ऐसी हैं, जो पेरेंट्स को अजीब लगती हैं। उदाहरण के लिए बच्चे का दूध पीते ही पॉटी करना देना। न्यू पेरेंट्स को लगता है कि दूध पीने के तुरंत बाद अगर बच्चा पॉटी (Babies Poop After Feeding) कर लेता है, तो उसके शरीर में पोषक तत्व नहीं जाते हैं।

ऐसे में पेरेंट्स सवाल पूछते हैं कि क्या दूध पीने के तुरंत बाद बच्चे का पॉटी करना नॉर्मल है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब लखनऊ के बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण आनंद से। इस विषय पर डॉ. तरुण आनंद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। 

 

इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा

क्या दूध पीने के तुरंत बाद बच्चे का पॉटी करना नॉर्मल है?- Is it normal for a baby to poop immediately after drinking milk?

डॉ. तरुण आनंद का कहना है कि बच्चे का दूध पीने के तुरंत बाद पॉटी करना बहुत ही सामान्य प्रक्रिया है। अगर आपका बच्चा भी दूध पीने या कुछ खाने के तुरंत बाद पॉटी कर रहा है, तो इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, जब बच्चा दूध पीता है, तो उसके शरीर में गैस्ट्रोकोलिक जनरेट होता है। इससे बच्चे के दिमाग को संकेत मिलता है कि उसका पेट भर चुका है और अब वह पॉटी करने के लिए तैयार है। 

इसे भी पढ़ेंः शिशु को स्तनपान कराते समय एक ब्रेस्ट से दूसरे पर कब करना चाहिए शिफ्ट? डॉक्टर से जानें

बच्चा दूध पीने के तुरंत बाद पॉटी क्यों करता है? | Why Do Babies Poop After Feeding in hindi

1. शिशु पाचन रिफ्लेक्स: शिशुओं का पाचन तंत्र अपरिपक्व होता है, और उनका गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स मजबूत होता है। जब वे खाते हैं, तो यह उनके सिस्टम को पॉटी को बाहर निकालने के लिए प्रेरित करता है। 

2. छोटा पेट: बच्चे स्तन के दूध या फॉर्मूला को जल्दी पचा लेते हैं, जिसका मतलब है कि उनका शरीर दूध पीने के तुरंत बाद जो कुछ भी बचा है उसे बाहर निकालने के लिए पॉटी कर रहा है। 

इसे भी पढ़ेंः छोटे बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, जानें कैसे दूर भगाएं मच्छर

3. स्वस्थ संकेत: यह संकेत है कि उनका पाचन तंत्र पूरी तरह से काम कर रहा है। दूध पीने के तुरंत बाद पॉटी करना बिल्कुल सामान्य है। खासकर जब बात स्तनपान करने वाले शिशु की हो।

4. सामान्य प्रक्रिया : डॉ. तरुण आनंद का कहना है कि स्तनपान करने वाले शिशु के लिए दिन में 10 से 12 बार पॉटी करना बहुत की सामान्य प्रक्रिया है। इसमें घबराने की बात नहीं है।

5. हर बच्चा है अलग : डॉक्टर के अनुसार, हर बच्चे का पाचन तंत्र अलग तरीके से काम करता है। कुछ बच्चे हर बार खाने के बाद शौच करते हैं, जबकि अन्य को अधिक समय लग सकता है। प्रत्येक बच्चे की अपनी अलग लय होती है। इसलिए पेरेंट्स को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ेंः बच्चा गर्दन कब से संभालना शुरू करता है और ये क्यों जरूरी है? जानें डॉक्टर से

डॉ. तरुण का कहना है कि कई बार बच्चा हर बार दूध पीने के बाद पॉटी करता है, तो कई बार 2 या 3 दिन में एक बार पॉटी करता है, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है। 

Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

झटके से कभी न उतारें बच्चे की टी-शर्ट, उसे हो सकती हैं कंधों से जुड़ी समस्याएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।





Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version