• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Vat Savitri Vrat 2024: बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है वट सावित्री व्रत, इस विधि से करें बरगद के पेड़ की पूजा

bareillyonline.com by bareillyonline.com
3 June 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Vat Savitri Vrat 2024: बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है वट सावित्री व्रत, इस विधि से करें बरगद के पेड़ की पूजा
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

इस दिन सभी विवाहित महिलाएं वट वृक्ष या बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करती हैं। साथ अखंड सुहाग की कामना करती हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 10:03:27 AM (IST)

Updated Date: Mon, 03 Jun 2024 10:03:27 AM (IST)

Vat Savitri Vrat 2024: बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है वट सावित्री व्रत, इस विधि से करें बरगद के पेड़ की पूजा
वट सावित्री व्रत तिथि और पूजा विधि।

HighLights

  1. वट सावित्री व्रत 6 जून, गुरुवार को रखा जाएगा।
  2. इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं।
  3. पेड़ के नीचे बैठकर वट सावित्री व्रत की कथा सुनें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार विवाहित महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन सभी विवाहित महिलाएं वट वृक्ष या बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करती हैं। साथ अखंड सुहाग की कामना करती हैं। कहा जाता है कि बरगद के पेड़ में भगवान विष्णु, शिव जी और भगवान ब्रह्मा का वास होता है।

वट सावित्री व्रत 2024 तिथि

इस बार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 5 जून की शाम 7 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 6 जून की शाम 6 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, वट सावित्री व्रत 6 जून, गुरुवार को रखा जाएगा। वट सावित्री व्रत के दिन पूजा का शुभ समय सुबह 11.52 बजे से दोपहर 12.48 बजे तक रहेगा।

वट सावित्री व्रत पूजा विधि

  • वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष या बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करें।
  • इसके बाद वट वृक्ष की 7 या 11 बार परिक्रमा करते हुए पेड़ के चारों ओर कच्चा सूत लपेटते रहें।
  • यदि कच्चा सूत उपलब्ध न हो तो कलावा का भी प्रयोग किया जा सकता है।
  • इसके बाद वट वृक्ष या बरगद के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
  • वट सावित्री व्रत की कथा वट वृक्ष के नीचे ही बैठकर सुनें।
  • इसके बाद भगवान से अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली के विकास भवन में 24 घंटे से बिजली गुल

30 July 2025
edit post

बरेली नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुलासा

30 July 2025
edit post

उत्तर प्रदेश ITI में पहले दो चरणों में दाखिला

30 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.