[ad_1]
बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकीं फेमस एक्ट्रेस विद्या बालन अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। बीते दिनों विद्या बालन ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी खानपान की आदतों के बारे में काफी कुछ फैंस के साथ शेयर किया है, जिसके बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक हैं। विद्या बालन ने बताया कि वह नो रॉ फूड डाइट फॉलो करती हैं। विद्या बालन ने बताया कि वह ग्लूटन फ्री और नो रॉ फूड डाइट लेती हैं, जिसका असर उनकी सेहत पर अच्छा हो रहा है। इस बारे में हमने दिल्ली स्थित भाग्य आयुर्वेदा की डाइटिशियन पूजा सिंह (Pooja Singh, Dietician, Bhagya Ayurveda, Delhi) से बात की है। डाइटिशियन पूजा ने ‘नो रॉ फूड डाइट’ (No Raw Food Diet) के फायदों के बारे में बताया है।
नो रॉ फूड डाइट फॉलो करने के फायदे – Health Benefits Of No Raw Diet In Hindi
डाइटिशियन पूजा ने बताया कि आजकल लोग अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं और हेल्दी डाइट फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं। ‘नो रॉ फूड डाइट’ में कच्चे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं किया जाता और केवल पके हुए, स्टीम या उबले हुए खाद्य पदार्थों का ही सेवन किया जाता है। इस डाइट को फॉलो करके आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
1. अगर आप पका हुआ भोजन करते हैं तो इससे बैक्टीरिया और कीटाणु संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पके हुए भोजन में हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। कच्चे खाद्य पदार्थों को जब तेज आंच पर पकाया जाता है तो इनमें होने वाले हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। खासकर, डेयरी फूड्स, अंडे और मांस में सबसे ज्यादा हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं। ऐसे में इस तरह के फूड्स को पकाकर ही खाने से शरीर को लाभ मिलता है।
इसे भी पढ़ें: क्या वजन कम करने के लिए लीची का जूस पीना फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट से
2. पहले से पका हुआ भोजन आमतौर पर अधिक सुपाच्य होता है, जिससे पाचन तंत्र को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती। पका हुए भोजन पाचन संबंधी समस्याओं को कम करता है। पके हुए भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है, जिससे शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं।
3. नो रॉ फूड डाइट शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करती है, इसका सेवन करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ पेशाब और मल के रास्ते बाहर निकलते हैं। ऐसा भोजन करने से वजन कंट्रोल करना भी आसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: प्लेटलेट्स कम होने पर नहीं करना चाहिए इन 5 फू्ड्स का सेवन, बढ़ने की बजाए कम होते हैं प्लेटलेट्स
4. नो रॉ फूड डाइट मेटाबॉलिज्म को सुधारने में सहायक होती है, जिससे शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है और थकान-कमजोरी का एहसास कम होता है।
5. कुछ सब्जियां ऐसी होती है, जिनमें मौजूद तत्व पकने के बाद ही शरीर में सही से अवशोषित होते हैं। इसके साथ ही पके हुए भोजन में मौजूद विटामिन्स और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और आपको बीमारियों से बचाते हैं।
6. जिन फूड्स में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, उन्हें पकाकर ही खाना शरीर के लिए बेहतर होता है। पकाकर खाने से प्रोटीन शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित किया जा सकता है।
7. पका हुआ भोजन करने से मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है, इसकी खुशबू और स्वाद का अच्छा असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। यही वजह है कि भोजन करने के बाद लोगों को अच्छा महसूस होता है।
8. पहले से पके हुए भोजन को पचाने में शरीर को कम एनर्जी की जरूरत होती है, जिससे व्यक्ति को थकान कम होती है।
All Images Credit- Freepik
[ad_2]
Source link