Mpox Outbreak in Hindi: थाईलैंड में मिला एमपॉक्स का नया स्ट्रेन, एशिया में पहली बार सामने आया संक्रमण का मामला | thailand confirms asias first case of new deadly clade 1b strain of mpox news in hindi

[ad_1]

Mpox New Strain in Hindi: कोरोना के बाद एमपॉस्स अब लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। इस वायरस को कोविड के जैसा ही खतरनाक माना जा रहा है। जिसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया है। एमपॉक्स अबतक कई देशों में अपने पैर पसार चुका है। इस वायरस के कारण कांगो में 570 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमित लोगों का आंकड़ा भी काफी ज्यादा है। हाल ही में थाईलैंड में एमपॉक्स का एक नया स्ट्रेन (Mpox New Strain in Thailand) मिला है। अफ्रिका के बाद एशिया का यह पहला मामला है। थाईलैंड में एमपॉक्स का नया स्ट्रेन क्लेड 1b काफी खतरनाक है। इस मामले की पुष्टि होने के बाद से ही लोगों की चिंता बढ़ गई है। थाईलैंड से पहले स्वीडन में भी इस स्ट्रेन की पुष्टि की जा चुकी है। 

यूरोप के बुजुर्ग में मिला एमपॉक्स का नया स्ट्रेन 

जानकारी के मुताबिक कल यानि 22 अगस्त को यह मामला सामने आया है। थाईलैंड के डिजीज कंट्रोल डिपार्टमेंट द्वारा दी गई जानकारी की मानें तो एमपॉक्स का नया स्ट्रेन क्लेड 1b (Mpox New Strain) यूरोप के एक 66 वर्षीय बुजुर्ग में मिला है। यह व्यक्ति 14 अगस्त को अफ्रीका से यात्रा करके बैंकॉक आए थे। जिसके बाद इनमें एमपॉक्स के लक्षणों की पहचान की गई। स्वास्थ्य विभाग अब ऐसे लोगों को खोज रहा है, जो नए वेरिएंट से संक्रमित होने वाले व्यक्ति के संपर्क में आए थे। 

एमपॉक्स भारत के लिए बन सकता है खतरे का सबब 

थाईलैंड में एमपॉक्स के नए स्ट्रेन (Mpox New Strain) का मामला सामने आने के बाद अब भारत के लिए भी यह खतरे का सबब बन सकता है। बता दें कि भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी एमपॉक्स दस्तक दे चुका है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग और सरकार की ओर से इससे निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। 

इसे भी पढ़ेंदुनियाभर में फैल रहा Mpox, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

एमपॉक्स के लक्षण (Mpox Symptoms)

  • एमपॉक्स होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं। कई बार ये लक्षण फ्लू के लक्षणों से मिलते-जुलते भी हो सकते हैं। 
  • एमपॉक्स से संक्रमित होने के बाद बुखार, सिरदर्द और थकान हो सकती है। 
  • ऐसे में गले में खराश होने के साथ ही मांसपेशियों में दर्द भी रह सकता है। 
  • इस स्थिति में कई बार छाती, हाथ और पैर में रैशेज नजर आ सकते हैं। 

[ad_2]

Source link

Exit mobile version