Stock market expected to rise coming week | शेयर बाजार में इस हफ्ते तेजी की उम्मीद: अमेरिका के जॉब डेटा से लेकर विदेशी निवेशकों पर नजर, 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल


मुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी रहने की उम्मीद है। डोमेस्टिक और ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा, ऑटो सेल्स डेटा, मार्केट वॉचडॉग सेबी की मीटिंग जैसे फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में वेल्थ मैनेजमेंट के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा- उम्मीद है कि फ्रंटलाइन शेयरों के कारण बाजार में पॉजिटिव मोमेंटम जारी रहेगा।

इस हफ्ते 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर बाजार बंद रहेगा। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1027 अंक चढ़कर 85,571 पर और निफ्टी 388 अंक चढ़कर 26,175 के स्तर पर बंद हुआ था।

पांच फैक्टर्स से तय होगी बाजार की चाल:

1. पॉवेल स्पीच और इकोनॉमिक डेटा: ग्लोबली निवेशकों की नजर 30 सितंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की स्पीच रहेगी। सितंबर की मीटिंग में रेपो रेट में 0.50% की कटौती के बाद ये स्पीच अहम मानी जा रही है।

इसके अलावा, जॉब ओपनिंग्स, अनएम्प्लॉयमेंट रेट, नॉन-फार्म पेरोल, व्हीकल सेल्स और फैक्ट्री ऑर्डर डेटा पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। अमेरिका सबसे बड़ी इकोनॉमी है, ऐसे में इसके हर बड़े फैसले का असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ता है।

2. क्रूड ऑयल की कीमतों पर नजर: हिजबुल्लाह लीडर हसन नसरल्लाह की मौत से मीडिल ईस्ट में टेंशन बढ़ गई है। ऐसे में निवेशकों की नजर तेल की कीमतों पर भी रहेगी। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स पिछले हफ्ते 3.66% गिरकर 71.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

क्रूड अभी सभी प्रमुख मूविंग एवरेजेस से नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं क्रूड फ्यूचर्स जुलाई के आखिरी हफ्ते से क्लोजिंग बेसिस पर 80 डॉलर प्रति बैरल के निशान से नीचे बना हुआ है। तेल की कम कीमतें भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए फायदेमंद हैं।

इजराइल ने भारतीय समय के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हवाई हमला किया था।

3. डोमेस्टिक इकोनॉमिक डेटा: निवेशकों का फोकस 30 सितंबर को जारी होने वाले अगस्त महीने के राजकोषीय घाटे और इंफ्रास्ट्रक्चर आउटपुट डेटा पर होगा। 2024 की जून तिमाही के करेंट अकाउंट और एक्सटर्नल डेट का डेटा भी 30 सितंबर को ही जारी होगा।।

इसके अलावा, सितंबर के लिए मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज PMI का फाइनल डेटा 1 अक्टूबर और 4 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। बैंक लोन और डिपॉजिट ग्रोथ नंबर्स 4 अक्टूबर को जारी होंगे। विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा भी इसी दिन जारी किया जाएगा।

4. ऑटो सेल्स डेटा जारी होगा: सितंबर महीने के ऑटो सेल्स डेटा पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, अशोक लीलैंड, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स, टीवीएस मोटर, बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जैसे ऑटो स्टॉक फोकस में रहेंगे।

5. घरेलू और विदेशी निवेशक: निवेशकों की नजर घरेलू और विदेशी निवेशकों पर भी रहेगी। विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने अकेले शुक्रवार (27 सिंतबर) को 1209 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों यानी DIIs ने 6886 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

FIIs ने पिछले हफ्ते कैश सेगमेंट में 3,933 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, लेकिन सिंतबर में उन्होंने अब तक 22,404 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। जबकि सप्ताह के लिए DIIs ने 15,962 करोड़ रुपए की खरीदारी की। महीने के लिए कुल निवेश 24,212 करोड़ रुपए हैं।

6. ग्लोबल मार्केट: अगले हफ्ते ग्लोबल मार्केट कैसा परफॉर्म करते हैं इस पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.33% बढ़कर 42,313 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 0.39% गिरकर 18,119 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिली थी। एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 2.32% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 3.55% की तेजी रही। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2.88% चढ़कर बंद हुआ।

पिछले हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी ने ऑलटाइम हाई बनाया था

सेंसेक्स ने 27 सितंबर को 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। हालांकि, दिनभर के कारोबार के बाद इसमें गिरावट रही। सेंसेक्स 264 अंक की गिरावट के साथ 85,571 और निफ्टी 37 अंक नीचे 26,178 के स्तर पर बंद हुआ।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version