Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 9 September | सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की गिरावट: ये 81,000 स्तर पर कारोबार कर रहा, एनर्जी और मेटल शेयर फिसले

[ad_1]

मुंबई29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 9 सितंबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ के 81,000 स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके 30 शेयरों में से 22 में गिरावट है।

वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है। ये 24,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 50 के 29 शेयर्स में गिरावट और 21 में तेजी देखने को मिल रही है। एनर्जी और मेटल शेयर्स में गिरावट है

जापान के निक्‍केई में 2.14% की गिरावट

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 2.14% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.83% की गिरावट देखने को मिल रही है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.93% और कोरिया का कोस्पी 0.78% की गिरावट है।
  • 6 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.54% गिरकर 40,755 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 0.25% चढ़ा, ये 17,127 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.30% की गिरावट के साथ 5,503 पर बंद हुआ।

आज से ओपन हो रहे 3 IPO

शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए आज 3 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन होंगे। इसमें बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, क्रॉस लिमिटेड और टॉलिन्स टायर्स लिमिटेड शामिल हैं। निवेशक तीनों IPO के लिए 11 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। 16 सितंबर को इन तीनों कंपनियों के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़े

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 6 सितंबर को सेंसेक्स 1017 अंक (1.24%) की गिरावट के साथ 81,183 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 292 अंक (1.17%) की गिरावट रही, ये 24,852 के स्तर बंद हुआ था।

[ad_2]

Source link

Exit mobile version