Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 16 July | निफ्टी ने 24,650 का हाई बनाया: ये अभी 24,600 पर कारोबार कर रहा; सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़त, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में तेजी

[ad_1]

मुंबई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निफ्टी ने आज यानी 16 जुलाई को लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान इसने 24,650 का स्तर छुआ। अभी ये करीब 50 अंक की तेजी 24,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं सेंसेक्स में भी करीब 100 अंक की बढ़त है। ये 80,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी है। इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को भी निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

Q4FY24 के नतीजों के बाद 7% चढ़ा स्पाइसजेट का शेयर
इधर, वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी और चौथी तिमाही के नतीजों के बाद स्पाइसजेट के शेयर में 7% की तेजी है। कर्ज में डूबी एयरलाइन स्पाइसजेट ने कल (सोमवार, 15 जुलाई) वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही और तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए।

कंपनी का जनवरी-मार्च (Q4FY24) तिमाही में कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार (YoY) बढ़कर ₹127 करोड़ रहा। वहीं, अक्टूबर-दिसंबर (Q3FY24) तिमाही में ₹298 करोड़ का लॉस हुआ था।

सनस्टार लिमिटेड का IPO 19 जुलाई को ओपन होगा
सनस्टार लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 19 जुलाई को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 23 जुलाई तक बिडिंग कर सकेंगे। 26 जुलाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹90-₹95 है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 150 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹95 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,250 इन्वेस्ट करने होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल भी निफ्टी ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी 15 जुलाई को भी निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान इसने 24,635 का स्तर छुआ था। हालांकि इसके बाद ये थोड़ा नीचे आया और 84 अंक चढ़कर 24,586 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं सेंसेक्स में भी 145 अंक की बढ़त रही। ये 80,664 के स्तर पर बंद हुआ। ये इसका ऑल टाइम क्लोजिंग हाई है। आज बैंकिंग, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी रही थी। इससे पहले शुक्रवार यानी 12 जुलाई को शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

[ad_2]

Source link

Exit mobile version