Skin Care Tips: होली खेलने से पहले और बाद में त्वचा की देखभाल कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें स्किन केयर टिप्स | pre and post skin care tips for holi in hindi


Holi Skin Care Tips: होली का त्योहार है। हर कोई रंगों से खूब मस्ती करेगा। एक-दूसरे के चहरे के चेहरे पर खूब रंग लगाया जाएगा। वैसे भी इस दिन को बहुत खास माना जाता है। कहा जाता है कि होली का त्योहार लोगों के आपसी मतभेद को खत्म कर, रिश्ते की नई शुरुआत कर सकता है। इसलिए, लोग पुरानी बुरी यादों को भुलाकर एक-दूसरे के चेहरे पर खूब रंग लगाते हैं और रिश्ते में मिठास भरते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अगर आप होली खेलने से पहले अपनी स्किन की सही तरह से केयर न करें, तो आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। स्किन में रैशेज और दाने हो सकते हैं। अगर आपने लंबे समय तक इस समस्या की अनदेखी की तो परेशानी बढ़ सकती है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप होली खेलने से पहले (Holi Khelne Se Pehle Skin Care Tips) और होली खेलने के बाद स्किन की केयर जरूर करें। यहां हम आपको प्री और पोस्ट होली स्किन केयर से जुड़े कुछ टिप्स दे रहे हैं। आप इन्हें जरूर फॉलो करें। इस बारे में हमने नई दिल्ली स्थित अभिवृत एस्थेटिक्स के कॉस्मेटोलॉजिस्ट और स्किन एक्सपर्ट डॉ. जतिन मित्तल से बात की।

प्री-होली स्किन केयर टिप्स- Pre-Holi Skin Care Tips

होली खेलने से पहले जरूरी है कि आप स्किन को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें। खासकर, उन हिस्सों पर मॉइस्चराइजर लगाएं, जो होली खेलने के दौरान रंग के संपर्क में आ सकते हैं। इसमें हाथ, कान और चेहरा शामिल है। इसके अलावा, आप चाहें, तो पूरी बॉडी पर भी मॉइस्चराइजर अप्लाई कर सकते हैं। इससे कहीं भी रंग लगने पर स्किन को नुकसान नहीं होता है। इस तरह, रैशेज या दाने होने के रिस्क भी कम हो जाते हैं। हालांकि, आप कौन-सा मॉइस्चराइजर लगा रहे हैं, यह बात बहुत मायने रखती है। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो ऑयल बेस्ड मॉइस्चराइजर आपके लिए उपयुक्त रहेगा। इसी तरह, आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार अपने लिए सही मॉइस्चराइजर चुनें।

इसे भी पढ़ें: Holi Skin Care: होली खेलने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी स्किन पर कोई समस्या

पोस्ट-होली स्किन केयर टिप्स- Post-Holi Skin Care Tips

चूंकि, होली खेलने के बाद आपके पूरे शरीर पर होली के रंग लग जाते हैं। ऐसे में कई लोग जबरन होली के रंग को शरीर से निकालने की कोशिश करते हैं। आप ऐसा न करें। इससे स्किन को नुकसान हो सकता है और स्किन में रगड़ लग सकती है। इसके बजाय, आपको चाहिए कि पोस्ट-होली स्किन केयर टिप्स (Holi Khelne Ke Bad Chehre Per Kya Lagaen) के स्टेप्स को फॉलो करें, जैसे-

  • होली खेलने के बाद फेस वॉश से चेहरा धोएं। ऐसा साबुन इस्तेमाल न करें, जिसकी पीएच वैल्यू ज्यादा होती है।
  • फेस वॉश से स्किन को बहुत ज्यादा न रगड़ें। हल्के हाथों से फेस वॉश को चेहरे पर लगाएं। इसके बाद, सादे पानी से चेहरा धो लें।  
  • फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर अप्लाई करें। ऐसा मॉइस्चराइजर लें, जिससे स्किन हाइड्रेट होती है। इसकी मदद से रंगों के कारण स्किन को जो भी नुकसान हुआ है, उसे हील होने में मदद मिलेगी।
  • होली खेलने के बाद स्किन को एक्सफोलिएट करने की कोशिश न करें। रंग पहले से ही काफी हार्मफुल होते हैं और स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप होली खेलने के करीब एक सप्ताह बाद स्किन को एक्सफोलिएट कर सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

होली के रंगों से स्किन को खराब होने से बचाने के लिए क्या करें और क्या नहीं? जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version