Rang Panchami 2024: 3 अद्भुत संयोग में मनाई जाएगी रंगपंचमी, प्राप्त होगा दोगुना फल


ज्योतिषियों के मुताबिक, इस बार रंग पंचमी पर सिद्धि योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों में पूजा-पाठ करने और रंगोत्सव मनाने से कई गुना फल मिलता है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 11:40 AM (IST)

Updated Date: Fri, 29 Mar 2024 11:40 AM (IST)

Holi rang panchami 2024

HighLights

  1. इस साल 30 मार्च 2024 को रंगपंचमी मनाई जाएगी।
  2. इस खास दिन पर सूखे रंगों से होली खेली जाती है।
  3. रंग पंचमी पर देवी-देवता होली खेलने या मनाने के लिए पृथ्वी पर आते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Rang Panchami 2024: हर साल चैत्र माह के कृष्ण पत्र की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 30 मार्च 2024 को रंगपंचमी मनाई जाएगी। रंग पंचमी देश के कई राज्यों में बड़े ही उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस खास दिन पर सूखे रंगों से होली खेली जाती है। साथ ही कई पकवान भी बनाए जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि रंग पंचमी पर देवी-देवता होली खेलने या मनाने के लिए पृथ्वी पर आते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस बार रंग पंचमी पर सिद्धि योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों में यदि पूजा-पाठ की जाए और रंगाोत्सव मनाया जाए, तो कई गुना फल मिलता है।

सिद्धि योग

ज्योतिषियों के अनुसार, रंग पंचमी के दिन सिद्धि योग रात 10.47 बजे तक बन रहा है। इस योग में पूजा-पाठ करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। बता दें कि ज्योतिषी शुभ कार्य के लिए सिद्धि योग को सर्वोत्तम मानते हैं। इसके बाद व्यतिपात योग बन रहा है।

रंग पंचमी पर रवि योग का भी निर्माण होने जा रहा है। हालांकि, यह योग रात 10.03 बजे से 31 मार्च की सुबह 6.12 बजे तक बन रहा है। वहीं, तैतिल करण योग प्रातः 09:13 तक है।

शिव वास

ज्योतिषियों के मुताबिक, रंग पंचमी पर भगवान महादेव रात 9.13 बजे तक नंदी पर विराजमान रहेंगे। शास्त्रों में बताया गया है कि नंदी पर बैठे भगवान शिव की पूजा करने से विशेष कार्य में सफलता मिलती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version