Ramadan 2024: रोजा इफ्तार में न भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, हो सकती हैं पेट से जुड़ी समस्याएं | ramadan 2024 what foods to avoid during iftar in hindi


मुसलमानों के पाक महीने रमजान की शुरुआत हो चुकी है, इस दौरान लोग 30 दिनों तक रोजा रखते हैं और फिर ईद का जश्न मनाते हैं। रमजान के महीने में इफ्तार में लोगों के घरों में तरह-तरह की चीजें खाने के लिए परोसी जाती हैं। जो स्वादिष्ट तो होती हैं लेकिन आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। अगर आप दिनभर रोजा रखने के बाद इफ्तार के दौरान तली-भुनी चीजों का सेवन करेंगे तो इससे गैस-एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इफ्तार में परोसी जाने वाली चीजों को सोच-समझकर चुनना चाहिए। इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) कुछ ऐसे खाने के आइटम बता रही हैं, जिन्हें इफ्तार में नहीं खाना चाहिए।

रोजा इफ्तार में क्या नहीं खाना चाहिए? – What Foods To Avoid At Iftar In Hindi

1. पकौड़े – Pakodas

रोजा इफ्तार के दौरान अक्सर घरों में तरह-तरह के पकौड़े बनते हैं, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन तेल में तले होने के कारण ये पकौड़े फैट और कैलोरी का सोर्स भी बन जाते हैं। दिनभर भूखे रहने के बाद इफ्तार में पकौड़ों का अधिक सेवन करने से वजन बढ़ने और मोटापा के साथ पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, पकोड़ों को इफ्तार में न खाएं और इसकी जगह पर हेल्दी ऑप्शन चुनें।

इसे भी पढ़ें: Ramadan 2024: रोजा इफ्तार में जरूर खाएं ये 5 फूड्स, सेहत के लिए होते हैं फायदेमंद

2. मोमोज – Momos

आजकल लोगों को मोमोज काफी पसंद आते हैं और इफ्तार के दौरान अक्सर घरों में मोमोज खाए जाते हैं। मैदे से बनने वाले मोमोज आपके शरीर की पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। मोमोज खाने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको मोमोज बहुत पसंद हैं तो आप घर में आटे से मोमोज तैयार करके खाएं। ध्यान रखें कि मोमोज को स्टीम करके ही खाएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि तले हुए मोमोज सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं।

3. कोल्ड ड्रिंक्स – Cold Drinks

दिनभर रोजा रखने के बाद जब लोग इफ्तार करते हैं तो अक्सर प्यार बुझाने के लिए खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो जान लें कि ये कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। कोल्ड ड्रिंक्स में अधिक मात्रा में शुगर, कैफीन और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इने आपको इंस्टेंट एनर्जी तो मिलेगी लेकिन बाद में थकान और आलस का कारण बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Ramadan 2024: रमजान के दौरान सहरी में खाएं ये 5 हाई प्रोटीन फूड्स, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी

4. फ्रूट शेक – Fruit Shake

फलों के साथ दूध का सेवन सेहत पर बुरा असर डालता है। खासकर स्ट्रॉबेरी, आम, पपीता और अंगूर जैसे खट्टे फलों के साथ दूध मिलाकर बनाया जाने वाला फ्रूट शेक पेट के लिए किसी जहर से कम नहीं होता है। इसके सेवन से पाचन सिस्टम बिगड़ सकता है। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो इफ्तार में फलों का सेवन करें लेकिन दूध के साथ इन्हें न मिलाएं। रात में सोते समय दूध पिएं, ताकि आपको नींद अच्छी आए।

इफ्तार में आप पकौड़े, मोमोज, कोल्ड ड्रिंक्स और फ्रूट शेक का सेवन करने के बजाय फल, सब्जियों के साथ अनाज का सेवन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

All Images Credit- Freepik



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version