• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
Home न्यूज़

पिंक फ्लेमिंगो – Drishti IAS

bareillyonline.com by bareillyonline.com
27 June 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

पिंक फ्लेमिंगो

स्रोत: डाउन टू अर्थ

हाल ही में जलवायु परिवर्तन ने तंजानिया के लेक नैट्रॉन में जल स्तर और लवणता को बदल दिया है, जो कई पिंक फ्लेमिंगो (Pink Flamingos) का आवास है, जिससे घोंसला बनाना अधिक कठिन हो गया है और चरम मौसम तथा मानव अतिक्रमण के कारण उनकी आबादी में गिरावट आ रही है।

फ्लेमिंगो के संबंध में प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?

  • परिचय: यह फोनीकोप्टेरिडे (Phoenicopteridae) परिवार से संबंधित है।
    • फ्लेमिंगो की छह प्रजातियाँ हैं, जिनके नाम हैं ग्रेटर फ्लेमिंगो (गुजरात का राज्य पक्षी), चिली फ्लेमिंगो, लेसर फ्लेमिंगो, कैरेबियन फ्लेमिंगो, एंडियन फ्लेमिंगो और पुना फ्लेमिंगो, जो अमेरिका, अफ्रीका, एशिया और यूरोप की झीलों, कीचड़युक्त भूमियों और उथले लैगूनों में पाए जाते हैं।
  • विशिष्ट स्वरूप: अपने चमकीले गुलाबी पंखों के लिये जाने जाने वाले फ्लेमिंगो के पैर और गर्दन लंबे होते हैं, पैर जालीदार होते हैं तथा नीचे की ओर मुड़ी हुई विशिष्ट चोंच होती है, जो फिल्टर-फीडिंग हेतु अनुकूलित होती है।
    • फ्लेमिंगो के आवास और भोजन के स्रोत स्थान तथा मौसम के अनुसार बदलते रहते हैं, जिसके कारण उनका रंग गहरे या चमकीले गुलाबी से लेकर नारंगी, लाल या शुद्ध सफेद तक होता है।
  • अनुकूलन: फ्लेमिंगो ने उच्च लवणता और तापमान वाले चरम वातावरण के लिये अनुकूलन कर लिया है, जहाँ उनके शिकारी सीमित हैं।
  • पारिस्थितिक भूमिका: वे अपने आहार संबंधी गतिविधियों के माध्यम से अपने आवास के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण पारिस्थितिक भूमिका निभाते हैं, जो पोषक चक्रण और शैवाल आबादी को प्रभावित करता है।
  • संरक्षण की स्थिति:

नैट्रॉन झील

  • नैट्रॉन झील (Lake Natron) एक नमकीन झील है जो तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित है, यह रिफ्ट वैली की पूर्वी शाखा का हिस्सा है।
    • ग्रेट रिफ्ट वैली एक विशाल भूवैज्ञानिक संरचना है जो उत्तरी सीरिया से पूर्वी अफ्रीका के मध्य मोजाम्बिक तक लगभग 6,400 किलोमीटर तक फैली हुई है।
    • यह घाटी जॉर्डन नदी का घर है, जो जॉर्डन घाटी से होकर बहती है और अंततः इज़रायल और जॉर्डन की सीमा पर मृत सागर में गिरती है।
  • लेक नैट्रॉन बेसिन को वर्ष 2001 में रामसर सूची में शामिल किया गया था, जिससे लेक नैट्रॉन को रामसर कन्वेंशन के अनुच्छेद 2 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्त्वपूर्ण आर्द्रभूमि के रूप में मान्यता मिली।
  • गर्म लवणीय जल, कास्टिक सोडा के साथ-साथ एकत्रित मैग्नेसाइट इसकी विशिष्ट संरचना का निर्माण करते हैं।
  • इसमें गर्म पानी और नमक, कास्टिक सोडा और मैग्नेसाइट जमा का एक अनूठा संयोजन है।
  • नैट्रॉन झील का क्षारीय जल नमक दलदलों, मीठे पानी की आर्द्रभूमि, फ्लेमिंगो और अन्य आर्द्रभूमि पक्षियों, तिलापिया तथा शैवालों के एक समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र को सहारा देता है, जिस पर फ्लेमिंगो के बड़े झुंड भोजन करते हैं।

Lake Natron

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न (PYQ)  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. निम्नलिखित प्राणिजात पर विचार कीजिये: (2023)

  1. सिंह-पुच्छी मकाक
  2. मालाबार सिवेट
  3. सांभर हिरण

उपर्युक्त में से कितने आमतौर पर रात्रिचर हैं या सूर्यास्त के बाद अधिक सक्रिय होते हैं?

(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

उत्तर: (a)



[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

BDA नया टाउनशिप बनेगा

2 weeks ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version