Nvidias Hindi AI model launched | एनवीडिया का हिंदी AI मॉडल लॉन्च: ब्लिंकिट में EMI पेमेंट सर्विस शुरू, अडाणी टोटल गैस का मुनाफा ₹186 करोड़ पहुंचा


नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बढ़ी खबर एनवीडिया और रिलायंस से जुड़ी रही। अमेरिका की सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के प्रमुख जेन्सन हुआंग 24 अक्टूबर को कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनवीडिया भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए पार्टनरशिप कर रहे हैं। एनवीडिया ने हिंदी AI मॉडल भी लॉन्च किया।

वहीं, जोमैटो की क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट ने अपने कस्टमर्स के लिए EMI पेमेंट फैसिलिटी शुरू किया है। EMI फैसिलिटी को ₹2,999 से ज्यादा के ऑर्डर पर उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, सोने और चांदी के सिक्कों खरीदने पर कस्टमर्स इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. एनवीडिया ने हिंदी AI मॉडल लॉन्च किया:AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए रिलायंस के साथ पार्टनरशिप, अंबानी ने NVIDIA की तुलना ज्ञान से की

अमेरिका की सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के प्रमुख जेन्सन हुआंग 24 अक्टूबर को कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनवीडिया भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए पार्टनरशिप कर रहे हैं। एनवीडिया ने हिंदी AI मॉडल भी लॉन्च किया।

रिलायंस के चेयरमैन अंबानी ने कहा- मैं एनवीडिया पर उसी तरह अच्छी क्वालिटी वाला एआई इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए भरोसा कर रहा हूं, जिस तरह जियो ने टेलीकॉम में किया है। पिछले साल सितंबर में, दोनों ने भारत में AI सुपर कंप्यूटर डेवलप करने की बात कही थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. ब्लिंकिट से अब EMI पर कर सकेंगे खरीदारी:₹2,999 से ज्यादा के ऑर्डर पर मिलेगी सुविधा, CEO बोले – इससे अफोर्डेबिलिटी बढ़ेगी

जोमैटो की क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट ने गुरुवार (24 अक्टूबर) को अपने कस्टमर्स के लिए EMI पेमेंट फैसिलिटी शुरू किया है। EMI फैसिलिटी को ₹2,999 से ज्यादा के ऑर्डर पर उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, सोने और चांदी के सिक्कों खरीदने पर कस्टमर्स इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

ब्लिंकिट के CEO अलबिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा – हमारा मानना है कि इससे अफोर्डेबिलिटी में सुधार होगा और हमारे कस्टमर्स के लिए बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग करना संभव होगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. अडाणी टोटल गैस का मुनाफा 7.51% बढ़कर ₹186 करोड़:दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 12% बढ़कर 1,318 करोड़ रुपए; नतीजों के बाद 7% से ज्यादा चढ़ा शेयर

अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी टोटल गैस को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 186 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ​​​​​​) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 7.51% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 173 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 1318 करोड़ रुपए रहा। सालाना आधार पर इसमें 12% की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 1179 करोड़ की कमाई की थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. अडाणी विल्मर का दूसरी तिमाही में 311 करोड़ का मुनाफा:पिछले साल 131 करोड़ रुपए का नुकसान था, नतीजों के बाद 6% चढ़ा शेयर

अडाणी ग्रुप की FMCG कंपनी अडाणी विल्मर का वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 311 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 131 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 14,460 करोड़ रुपए रहा। सालाना आधार पर इसमें 18% की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 12,267 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. TVS रेडर का नया iGO वैरिएंट लॉन्च, कीमत ₹98,398:125cc सेगमेंट में सबसे तेज बाइक का दावा, बूस्ट मोड में 5.8 सेकेंड में 0-60kmph की स्पीड

टीवीएस मोटर्स ने आज (24 अक्टूबर) TVS रेडर का नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नया वैरिएंट भारत में अपने पोर्टफोलियो में शामिल सबसे पॉपुलर इस कंप्यूटर बाइक की 10 लाख यूनिट की बिक्री के मौके पर पेश किया है। इसकी कीमत 98,398 रुपए (दिल्ली, एक्स-शोरूम) रखी गई है।

रेडर iGo नाम से लॉन्च किए गए इस नए वैरिएंट में कई सारे फीचर्स और परफॉरमेंस के मामले में कई सारे अपग्रेड किए गए हैं। कंपनी ने बाइक को बूस्ट मोड के साथ पेश किया है। इससे बाइक एक बटन दबाते ही बेहतर टॉर्क प्रोड्यूज करेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. दिल्ली के डेवलपर ने JioHotstar.com डोमेन खरीदा:अब रिलायंस को बेचने के लिए 94 लाख रुपए मांगे, कैम्ब्रिज में पढ़ाई का सपना

दिल्ली के एक ऐप डेवलपर ने जियो हॉटस्टार का डोमेन खरीदने का दावा किया है। लड़के ने https://jiohotstar.com पर एक लेटर पोस्ट किया है। लेटर के जरिए उसने डोमेन देने के बदले रिलायंस से £93,345 (लगभग 94 लाख रुपए) की मांग रखी है।

डेवलपर के मुताबिक, वो रिलायंस को ये डोमेन तब देगा, जब कंपनी उसे आगे की पढ़ाई के लिए फंडिंग करे। डेवलपर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में EMBA की पढ़ाई करने के लिए ट्यूशन फीस के लिए फंड जुटाना चाहता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें पुष्य नक्षत्र आज, इस दिन सोने में निवेश करना शुभ:बीते 5 साल में 55% रिटर्न, एक रुपए से भी खरीद सकते हैं, ध्यान रखें 4 बातें

आज 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र है। दिवाली से पहले खरीदारी और पूजा-पाठ के नजरिए से ये दिन बहुत खास है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सोने में निवेश का अक्षय लाभ मिलता है।

ऐसे में अगर आप सोने में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो ये सही समय हो सकता है। आज पुष्य नक्षत्र के मौके पर हम आपको सोने में निवेश के 4 तरीकों के बारे में बता रहे हैं। खास बात ये है कि आप 1 रुपए से भी निवेश शुरू कर सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version