नॉर्मल, गर्म या ठंडा: रात को सोने से पहले किस तरह का पानी पीना सेहत के लिए होता है फायदेमंद? जानें | normal hot or cold water which is best to have before bedtime in hindi


पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि वो रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना हमारे ओवरऑल हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण है। पानी हमारे शरीर डिटॉक्सिफाई करने, शरीर में पोषण पहुंचाने और पाचन को बढ़ावा देता है। शरीर में पानी की कमी होने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जो न सिर्फ सिरदर्द का कारण बनता है, बल्कि आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव भी डाल सकता है। ऐसे में कई लोगों को रात को सोने से पहले पानी पीने की आदत होती है। लेकिन वो अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि रात को सोने से पहले ठंडा, गर्म या कमरे के तापमान का पानी पीना चाहिए? इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने डायटेटिक प्लेस की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी सिंह से बात की- 

सोने से पहले नॉर्मल पानी पीने के फायदे

रात को सोने से पहले नॉर्मल पानी यानी कमरे के तापमान का पानी पीना आपके पेट के लिए स्वस्थ होता है। यह पेट के लिए हल्का और पचाने में आसान होता है। साथ ही आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। नॉर्मल पानी सेंसिटिव पाचन या एसिड रिफ्लक्स वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। 

इसे भी पढ़ें: रात को सोने से पहले पिएं हींग का पानी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे 

रोज रात में गर्म पानी पीने से क्या होता है?

रात को सोने से पहले गर्म पानी पीने से आपके शरीर को आराम मिलता है और पाचन तंत्र बेहतर रखता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होती है। रात को गर्म पानी पीने से बल्ड सर्कुलेशन बढ़ता है और मांसपेसियों का तनाव भी दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, यह पसीना बढ़ाकर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद कर सकता है। लेकिन ध्यान रहे गर्म पानी हमेशा ऐसे तापमान में होना चाहिए, जिसे पीना आसान हो। 

रोज रात में ठंडा पानी पीने से क्या होता है?

गर्म मौसम के दौरान रात को सोने से पहले ठंडा पानी पीने से आप फ्रेश महसूस कर सकते हैं और हाइड्रेटेड भी रहते हैं। ठंडा पानी आपके शरीर में आसानी से अवशोषित नहीं हो पाता है, जिसके कारण कुछ लोगों में ये पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए ये एक अच्छा विकल्प नहीं है। 

रात को सोने से पहले कैसा पानी पीना चाहिए? 

रात को सोने से पहले कौन-सा पानी पीना आपके सेहत के लिए अच्छा होता है, यह बात पूरी तरह आपके स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। अगर आपको ज्यादा गर्मी लग रही है तो आप ठंडा पानी पी सकते हैं। वरना रात को सोने से पहले नॉर्मल या गुनगुना पानी पीना ही आपके स्वास्थ्य और पाचन तंत्र के लिए बेहतर है। 

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना फायदेमंद क्यों होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें 

इन बातों का रखें ध्यान

  • पानी का तापमान चाहे जो भी हो, आपको हाइड्रेटेड रहना जरूरी है, खासकर गर्म मौसम के दौरान।
  • हर व्यक्ति का स्वास्थ्य और समस्याएं अलग-अलग होती हैं, इसलिए पानी पीने से पहलले अपने शरीर की सुनें।
  • रात को सोने से पहले कैफिन का सेवन करने से बचें, अगर आपको जरूरत है तो आप गर्म पानी पी सकते हैं। 

Image Credit: Freepik 



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version