[ad_1]
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन हर किसी की चाह होती है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, खानपान और अन्य कारणों से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना हमें करना पड़ता है, जिस कारण न सिर्फ स्किन की रंगत बिगड़ती है, बल्कि कई बार चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या भी बढ़ जाती है। इन्हीं स्किन समस्याओं में केराटोसिस पिलारिस भी शामिल है। इस स्किन प्रॉब्लम को चिकन स्किन भी कहा जाता है। यह समस्या काफी आम है, जो ज्यादातर किशोरावस्था में होता है। केराटोसिस की समस्या में आपके हाथ-पैरों से लेकर हिप्स, पेट के आसपास भी दाने नजर आने लगते हैं। ऐसे में आइए होम्योपैथ और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्मिता भोईर पाटिल से जानते हैं कि केराटोसिस पिलारिस होने के क्या कारण हैं और इससे छुटकारा पाने के क्या उपया है?
[ad_2]
Source link