Ghee for Gut Health: क्या वाकई घी खाना आंतों के लिए हेल्दी होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई | is eating ghee really healthy for gut health doctor tells in hindi

[ad_1]

Ghee for Gut Health in Hindi: घी सेहत के लिए एक सुपरफूड माना जाता है। लेकिन बाजार में कुछ नकली तरह के घी भी देखे जा रहे हैं। घी खाना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद (Benefits of Eating Ghee) होता है। वहीं, कई बार ज्यादा घी खाना भी सेहत पर भारी पड़ सकता है। क्या आप जानते हैं घी खाना आंतों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। अगर नहीं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। घी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन घटाने से लेकर वेट गेन तक में मददगार हो सकते हैं।  आइये न्यूट्रिश्निस्ट डॉ. रोहिणी पाटिल से जानते हैं क्या घी खाना वाकई आंतों के लिए फायदेमंद होता है। 

क्या घी खाना आंतों के लिए हेल्दी होता है? 

डॉ. रोहिणी के मुताबिक घी में एंटीऑक्सीडेंट्स और सैचुरेटेड फैट्स (Antioxidants and Saturated Fats) की अच्छी मात्रा होती है, जो गट हेल्थ को हील करने में मदद करते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट घी खाते हैं (Eating Ghee Empty Stomach) तो यह न केवल शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है, बल्कि पाचन तंत्र की प्रक्रिया को भी बढ़ाता है। घी में बुटिरेट नामक तत्व पाया जाता है, जो कोलन सेल्स के लिए फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को सपोर्ट करने में मददगार साबित होता है। यह पेट में मौजूद स्टमक एसिड को बैलेंस रखने के साथ ही पोषक तत्वों को अवशोषित करने में भी मदद करता है। 

Read Next

डाइट में शामिल करें मखाना सलाद, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

[ad_2]

Source link

Exit mobile version