Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया, सिर्फ इतनी देर का होगा शुभ मुहूर्त


जानकारों के अनुसार, 24 मार्च को भद्रा सुबह 9:47 बजे प्रारंभ हो जाएगी। यह इस दिन रात 10:50 बजे तक रहेगी।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 03:59 PM (IST)

Updated Date: Sat, 16 Mar 2024 03:59 PM (IST)

Holika Dahan 2024

HighLights

  1. होलिका दहन रवि, बुधादित्य और सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा।
  2. भद्रा का विशेष प्रभाव शाम 6:33 बजे से रात 10:50 बजे तक रहेगा।
  3. इसी दिन रात 8:34 बजे से वृद्धि योग शुरू होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर 24 मार्च को अशुभ मानी गई भद्रा का साया रहेगा। अच्छी बात यह है कि यह रात 10:50 तक ही रहेगा। इसके बाद होलिका दहन किया जा सकेगा। वैसे इस दिन फाल्गुन पूर्णिमा के चलते चंद्रग्रहण भी रहेगा, लेकिन यह उप छाया ग्रहण है, इसलिए इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। होलिका दहन रवि, बुधादित्य और सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा। इसके अगले दिन होली खेली जाएगी। बता दें कि 24 मार्च को व्रत और 25 मार्च को स्नान-दान पूर्णिमा रहेगी। होली के दिन ही खरमास का समापन होगा।

इतनी देर रहेगा भद्रा का साया

जानकारों के अनुसार, 24 मार्च को भद्रा सुबह 9:47 बजे प्रारंभ हो जाएगी। यह इस दिन रात 10:50 बजे तक रहेगी। भद्रा का विशेष प्रभाव शाम 6:33 बजे से रात 10:50 बजे तक रहेगा। भद्रा काल में होलिका दहन करना अशुभ माना गया है। इसलिए भद्रा काल खत्म होने के बाद होलिका दहन करना श्रेष्ठ रहेगा। 24 मार्च को सुबह 6:20 बजे से सुबह 11:21 बजे तक रवि योग रहेगा, जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7:40 बजे से रात 12:35 बजे तक रहेगा। इसी दिन रात 8:34 बजे से वृद्धि योग शुरू होगा, जो अगली रात 9:30 बजे तक रहेगा।

होली पर बनेगा बुधादित्य योग

24 व 25 मार्च को सूर्य व बुध के कुंभ राशि में साथ रहने से बुधादित्य योग भी बनेगा, जो शुभ व मंगलकारी होगा। बुधादित्य योग से लोगों के व्यापार, शिक्षा व नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दान-पुण्य करने का भी श्रेष्ठ फल मिलता है। भद्रा को लेकर पौराणिक मान्यता है कि भद्रा सूर्य की पुत्री और शनिदेव की बहन है। भद्रा क्रोधी स्वभाव की मानी गई हैं। उनके स्वभाव को नियंत्रित करने भगवान ब्रह्मा ने उन्हें काल गणना या पंचांग के एक प्रमुख अंग विष्टि करण में स्थान दिया है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version