Holi 2024: होली पर 4 घंटे से ज्यादा देर तक रहेगा चंद्रग्रहण, क्या सूतक काल में खेल सकते हैं रंग-गुलाल


Holi 2024 होलिका दहन के समय सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गढ़ योग, बुध आदित्य योग का अद्भुत संयोग बन रहा है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 02:57 PM (IST)

Updated Date: Sat, 16 Mar 2024 02:59 PM (IST)

करीब 100 साल बाद ऐसा योग बन रहा है, जब होली और चंद्रग्रहण एक ही दिन हो रहे हैं।

HighLights

  1. होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।
  2. हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 मार्च को सुबह 10.23 बजे से लेकर दोपहर 3.02 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा।
  3. चंद्र ग्रहण कुल 4 घंटे 36 मिनट तक रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। हिंदू धर्म में होली त्योहार का विशेष महत्व है। भारत में पुरातन काल से होली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 24 मार्च को होलिका दहन होगा और होली 25 मार्च को खेली जाएगी। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, कई सालों के बाद इस साल होली पर चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि होली पर चंद्रग्रहण लगने के कारण क्या हम रंग गुलाल खेल सकते हैं। इस बारे में पंडित चंद्रशेखर मलतारे विस्तार से जानकारी दी रहे हैं।

naidunia_image

सूतक काल नहीं होगा मान्य

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस बार होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 मार्च को सुबह 10.23 बजे से लेकर दोपहर 3.02 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा। चंद्र ग्रहण कुल 4 घंटे 36 मिनट तक रहेगा। करीब 100 साल बाद ऐसा योग बन रहा है, जब होली और चंद्रग्रहण एक ही दिन हो रहे हैं।

होलिका दहन पर शुभ योग

इस साल होलिका दहन के दौरान की शुभ योग भी निर्मित हो रहे हैं। होलिका दहन के समय सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गढ़ योग, बुध आदित्य योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। वहीं होली के दिन ही वृद्धि योग, बुधादित्य योग, वाशी योग, सुनफा योग भी बनेगा। इस चंद्रग्रहण से मेष राशि, मिथुन राशि और मीन राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। ज्योतिष के मुताबिक, चंद्र ग्रहण का प्रभाव होली पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां चंद्र ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version