Gold Price Today (7 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | इस हफ्ते सोने-चांदी में रही गिरावट: चांदी ₹1,681 गिरकर ₹83,338 प्रति किलो पर आई, सोना ₹71,931 प्रति 10 ग्राम हुआ


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (7 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस हफ्ते सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 31 अगस्त को सोना 71,958 रुपए पर था, जो अब (7 सितंबर) को 71,931 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत में 27 रुपए की गिरावट आई है।

वहीं चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को ये 85,019 रुपए पर थी, जो अब 83,338 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस हफ्ते इसकी कीमत 1,681 रुपए गिरी है। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं सोने ने 21 मई को 74,222 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,020 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,870 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,800 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,870 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,870 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,920 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक 8 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 8,579 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,931 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 83,338 रुपए पर पहुंच गए हैं।

साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी में और बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल में सोना के 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version