Gold Price All Time High | Gold Silver Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | सोना पहली बार 77 हजार के पार पहुंचा: दाम 522 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़े, चांदी में भी 335 रुपए प्रति किलो की तेजी


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price All Time High | Gold Silver Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai

मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, आज (शुक्रवार, 18 अक्टूबर) सोना 522 रुपए महंगा होकर 77,332 रुपए के स्तर पर है।

वहीं, चांदी 335 रुपए की तेजी के साथ 91935 रुपए प्रति किलो पर बिक रही है। इससे एक दिन पहले चांदी 91,600 रुपए पर थी। चांदी का ऑलटाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो है जो उसने 29 मई 2024 को बनाया है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,130 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,980 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 72,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78,980 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,980 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,030 रुपए है।

नोट: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़े देश में सोना-चांदी की औसत कीमतें बताती हैं। जबकि, महानगरों या अन्य शहरों की कीमतें जेवलर्स से ली गई है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version