Gajakesari Yoga: होली के बाद 27 मार्च को बनेगा गजकेसरी योग, इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत


तुला राशि में गजकेसरी योग बनने से इसका लाभ वृश्चिक राशि वालों को भी मिलेगा। इस दौरान उन्हें व्यापार में लाभ हो सकता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 11:05 AM (IST)

Updated Date: Tue, 26 Mar 2024 11:06 AM (IST)

पदोन्नति होने से आर्थिक लाभ भी होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

HighLights

  1. होली के बाद चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश करने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा।
  2. तुला राशि वालों को धन लाभ होगा।
  3. नौकरी के साथ प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। रंगों के त्योहार होली के बाद 27 मार्च को चंद्रदेव अपनी राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। हिंदू पंचांग के मुताबिक, चंद्र देव के राशि बदलने के कारण बुध और बृहस्पति ग्रहों के संयोग से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। हिंदू ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, किसी भी राशि में चंद्रदेव ढाई दिन तक विराजमान रहते हैं। 27 मार्च को चंद्रदेव जहां तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध और गुरु के साथ युति निर्मित हो रही है। ऐसे में गजकेसरी योग के कारण इन राशि वालों को बहुत अधिक लाभ होगा।

तुला राशि वालों को धन लाभ

होली के बाद चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश करने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। तुला राशि वालों को धन लाभ होगा। नौकरी के साथ प्रमोशन के योग बन सकते हैं। पदोन्नति होने से आर्थिक लाभ भी होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है।

naidunia_image

वृश्चिक राशि को व्यापार में लाभ

तुला राशि में गजकेसरी योग बनने से इसका लाभ वृश्चिक राशि वालों को भी मिलेगा। इस दौरान उन्हें व्यापार में लाभ हो सकता है। नए कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी। गजकेसरी योग के कारण जल्द ही भाग्योदय हो सकता है। परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

मकर राशि वालों के घर होंगे मांगलिक कार्य

गजकेसरी योग से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। मकर राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। जीवन में शांति रहेगी। किसी भी कार्य को करने से पहले घर में बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version