• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
Home न्यूज़

Delhi Viral Boy | रोल बेचने वाले 10 साल के मासूम पर पिघला अर्जुन कपूर का दिल, वायरल Video देख मदद के लिए उतरा अभिनेता

bareillyonline.com by bareillyonline.com
8 May 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Arjun Kapoor's post on role-selling kid goes viral

रोल बेचने वाला वायरल बच्चे पर अर्जुन कपूर की पोस्ट (सौजन्य: सोशल मीडिया)

अपने पिता की मौत के बाद दिल्ली की सडक पर रोल बेचने वाले 10 साल के लड़के का वीडियो वायरल होने के बाद एक्टर अर्जुन कपूर ने बच्चे के लिए शैक्षिक सहायता की पेशकश की।

Loading

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर हाल ही में अपने पिता को खोने के बाद रोजी-रोटी के लिए ‘रोल’ बेचने वाले नई दिल्ली के लड़के जसप्रीत सिंह का वीडियो वायरल (Jaspreet Singh) हुआ था। अब अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बुधवार को 10 वर्षीय जसप्रीत सिंह को मदद की पेशकश की है। अभिनेता कपूर से पहले कारोबारी आनंद महिंद्रा, आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता राजीव बब्बर जसप्रीत और उनकी बहन तरणप्रीत कौर को मदद की घोषणा कर चुके हैं।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर जसप्रीत के बारे में एक खबर साझा की और इस कठिन समय में लड़के के जज्बे के लिए उसकी सराहना की। कपूर ने पोस्ट में लिखा,‘‘चेहरे पर मुस्कान के साथ, वह आगे की जिंदगी और उसके साथ आने वाली सभी चुनौतियों का सामना कर रहा है…मैं इस 10 वर्षीय बच्चे को अपने पैरों पर खड़े होने और अपने पिता के निधन के 10 दिन के भीतर उनका काम संभालने का साहस दिखाने के लिए सलाम करता हूं।” अभिनेता ने पोस्ट में लिखा है, ‘‘मुझे उनकी या उनकी बहन की शिक्षा में मदद करने में खुशी होगी, अगर किसी को उनके ठिकाने के बारे में पता है, तो मुझे बताएं।”

Arjun Kapoor offers educational help to boy selling 'rolls' after video surfaced
रोल बेचने वाला वायरल बच्चे पर अर्जुन कपूर की पोस्ट (सौजन्य: इंस्टाग्राम)

वीडियो को मूल रूप से एक सप्ताह पहले फूड व्लॉगर सरबजीत सिंह ने साझा किया था। इसमें दिखा है कि कैसे पिछले महीने मस्तिष्क टीबी से अपने पिता को खोने के बाद जसप्रीत ने अपने 19 वर्षीय चचेरे भाई गुरमुख सिंह के साथ ‘फूड कार्ट’ चलाने की जिम्मेदारी संभाल ली थी। जसप्रीत और उनकी बहन अपनी चाची के साथ रह रहे हैं क्योंकि उनकी मां पंजाब में अपने गृहनगर चली गई हैं।

🔥🔥🔥🔥
Meet 10 year old Jaspreet Singh, a #SikhOfTheGurus 🫡🫡

Lost his father of late to brain TB; mother abandoned him & 14 year old sister; Started working; but studies too.

“Guru Gobind Singh da puttar aa,
Jabb tak takat hai, Tabb tak ladangaa”.#VictorMentality #Sikh pic.twitter.com/xSqsJd4As5

— Global Ex-McSikhs Movement Official (@ExMcSikhsOrg) May 6, 2024

(एजेंसी इनपुट के साथ)



[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

BDA नया टाउनशिप बनेगा

2 weeks ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version