Deepika Padukone | द एकेडमी के ऑफिशियल पेज पर छाया दीपिका पादुकोण का ये गाना, पति रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट

[ad_1]

Deepika Padukone

मुंबई: दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को रिलीज हुए 9 साल हो चुके हैं, लेकिन फिल्म और उसके गानों का क्रेज कम नहीं हुआ है। बाजीराव मस्तानी के ‘नजर जो तेरी लागी मैं दीवानी हो गई… गाने को एक और नई उपलब्धि मिली है। फिल्म के इस गाने को द एकेडमी ने अपने ऑफिशियल पेज पर शेयर किया है।

द एकेडमी ने बुधवार देर रात को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ‘बाजीराव मस्तानी’ की एक क्लिप पोस्ट की। साथ ही कैप्शन में लिखा कि ‘दीवानी मस्तानी’ को श्रेया घोषाल ने गाया है, जिस पर दीपिका पादुकोण ने परफाॅर्म किया है। बता दें कि इस वीडियो में दीपिका दीवानी मस्तानी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

दीपिका के दीवानी मस्तानी वीडियो पर उनके पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है। रणवीर सिंह ने लिखा- ‘मेस्मेरिक।’ इसके अलावा इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

दीवानी मस्तानी वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि देर से ही सही मगर ऑस्कर्स भी मस्तानी की नूर की दीवानी हो गई। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि इस गाने में दीपिका की खूबसूरती, मुझे नहीं लगता कि कोई अन्य अभिनेत्री उनकी तरह इसे निभा पाएगी। बता दें कि इस पोस्ट को दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।



[ad_2]

Source link

Exit mobile version